Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

जशपुर ब्रेकिंग: झपकी बनी हादसे की वजह, सिंगीबहार पुल के पास श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त – सभी 6 सुरक्षित

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

जशपुर ब्रेकिंग : झपकी बनी जानलेवा हादसे की वजह, अंबिकापुर से पूरी जा रही श्रद्धालुओं की कार सिंगीबहार पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोग थे सवार – सभी सुरक्षित
जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र से एक बड़ा हादसा सामने आया है। अंबिकापुर से पूरी (ओडिशा) जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मारुति सुजुकी आर्टिका कार रविवार सुबह करीब 5 बजे तपकरा–कुनकुरी मार्ग पर सिंगीबहार पुल के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे रेडियम पोल से जा टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे की मुख्य वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है। कार में चालक सहित कुल 6 लोग सवार थे, जो सभी श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को हटवाया और मामला दर्ज कर लिया है। कार का नंबर CG 12 AZ 0881 बताया जा रहा है।
पुलिस ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान थकान महसूस होने पर वाहन रोककर आराम जरूर करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button