Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़

माहूलडीह एनिकट मुआवजा मामला: 6 किसानों को भुगतान नहीं, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने दी घेराव की चेतावनी

Ad

सारंगढ़ जिले के ग्राम माहूलडीह में एनिकट निर्माण को लेकर प्रभावित किसानों का मुआवजा भुगतान अब तक नहीं होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार माहूलडीह एनिकट निर्माण के अंतर्गत प्रभावित ग्राम माहूलडीह के छह खाताधारक किसानों की अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा आज तक नहीं दिया गया है।

Advertisements
Advertisements

किसानों का कहना है कि उन्होंने लगभग छह माह पूर्व ही प्रारूप ‘क’ एवं ‘ख’ में मुआवजा प्राप्त करने की सहमति दे दी थी, इसके बावजूद अब तक भुगतान नहीं किया गया। इस मामले को लेकर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला प्रतिनिधि रामेश्वर सोनवानी ने कलेक्टर सारंगढ़ को पत्र सौंपते हुए शीघ्र मुआवजा भुगतान की मांग की है।
पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि पांच दिनों के भीतर प्रभावित किसानों को मुआवजा भुगतान नहीं किया गया, तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी किसानों के समर्थन में कलेक्ट्रेट सारंगढ़ का घेराव करेगी।
फिलहाल किसान प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button