Advertisement Carousel
Blog

110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तारसीपत

Ad

Advertisements

ग्राम खांडा में सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई
110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार
सीपत

Advertisements

बिलासपुर

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनीश सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “चेतना विरुद्ध नशा अभियान” के तहत सीपत पुलिस ने ग्राम खांडा में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त की है। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाते हुए एक महिला आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम खांडा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना सीपत से टीम गठित कर मौके पर रेड की गई।
रेड कार्रवाई के दौरान आरोपिया अंजनी सिदार पति राजेश सिदार (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम खांडा को अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 110 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22 हजार रुपये बताई जा रही है, जप्त की गई।
इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण एवं बर्तन —
दो नग डेचकी (छोटा-बड़ा), एलुमिनियम का कोपरा एवं पाइप सहित अन्य सामग्री भी जप्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
सीपत पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button