Advertisement Carousel
Blog

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisements

जांजगीर-चांपा

थाना शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले फरार मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ था, जिसका जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रामनाथ सबरिया पिता छोटे बाबू गोंड़, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, राहोद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना शिवरीनारायण के अपराध क्रमांक 44/2026 एवं 46/2026 के तहत दर्ज गंभीर प्रकरणों में आरोपी घटना दिनांक से फरार था। आरोपी की पतासाजी के दौरान दिनांक 01 फरवरी 2026 की देर रात्रि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी ग्राम बोड़सरा में अपने रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ग्राम बोड़सरा पहुंची।
पुलिस पार्टी द्वारा शराब भट्टी के पास स्थित खंडहरनुमा मकान में आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि होने पर उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा गया। बार-बार चेतावनी के बावजूद आरोपी ने पुलिस पर देशी कट्टे से जानलेवा फायरिंग कर दी, जिससे पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। गोली निरीक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गई।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव द्वारा आत्मरक्षार्थ न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए पहले हवाई फायर किया गया। इसके बावजूद आरोपी ने दोबारा फायरिंग का प्रयास किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में आरोपी के कमर के नीचे लक्ष्य साधकर दो राउंड फायर किए गए, जिससे आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी। घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल काबू में लेकर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।
उपचार उपरांत डॉक्टर द्वारा डिस्चार्ज किए जाने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को दिनांक 03 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी), सहायक उप निरीक्षक अरुण सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, महिला प्रधान आरक्षक जिवंती कुजूर, महिला आरक्षक रेखा यादव, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, विनोद राठौर एवं सुरेश कश्यप का विशेष योगदान रहा।

Advertisements

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button