Advertisement Carousel
Blog

मड़ई मेला बना लोक संस्कृति का महोत्सव, बोले अमर सुल्तानिया — लोक परंपराएं ही हमारी पहचान

Ad

Advertisements

लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान की आत्मा हैं — अमर सुल्तानिया
ग्राम मड़वा में भव्य मड़ई मेला व डांस प्रतियोगिता, ग्रामीण संस्कृति का उत्सव

Advertisements


जांजगीर-चाम्पा
ग्राम मड़वा में आयोजित भव्य मड़ई मेला एवं डांस प्रतियोगिता ग्रामीण संस्कृति, लोक परंपराओं और सामूहिक उल्लास का सजीव उदाहरण बनकर सामने आया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों, पारंपरिक व आधुनिक नृत्यों और ग्रामीणों की उत्साही भागीदारी ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम रहा, बल्कि ग्रामीण अंचल की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाला मंच भी सिद्ध हुआ।

Advertisements


कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर जिला संगठन प्रभारी अमर सुल्तानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ मंच पर जनपद पंचायत बलौदा के उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच अजय सोनवानी, उपसरपंच ताराशंकर पटेल, लक्षनपुर के सरपंच गेंदराम कुर्रे, साहू समाज की उपाध्यक्ष भारती देवी साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अमर सुल्तानिया ने कहा कि मड़ई मेला जैसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि गांवों की लोक परंपराएं ही भारत की असली ताकत हैं और जब युवा पीढ़ी इनसे जुड़ती है, तब समाज की जड़ें और अधिक मजबूत होती हैं। उन्होंने स्थानीय कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी प्रतिभा प्रशंसनीय है और ऐसे मंच उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में ईश्वर सिंह कंवर, खम्हन सिंह कंवर, बोधराम साहू, बलीराम साहू, अशोक साहू, गोकुल यादव, रामगोपाल यादव, सहेत्तर सिंह, रामलाल पाण्डेय, पुनीराम साहू, सियाराम साहू, श्याम कुमार बरेठ, मोंटी साहू, धीरेन्द्र सिंह, भूमिराज, श्रीकांत साहू, मनक केंवट, ताड़केश्वर, संजू, जयकिशन, नितेश, रूद्रेश्वर, गजेन्द्र बरेठ सहित स्थानीय गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डांस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे, जिससे प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। देर शाम तक चले इस आयोजन में ग्रामीणों ने मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेलजोल का भरपूर आनंद लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button