Advertisement Carousel
Blog

केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत उद्योग व रोजगार को गति देगा बजट – सत्यप्रकाश देवांगन

Ad

Advertisements

केंद्रीय बजट 2026-27 प्रस्तुत
उद्योग व रोजगार को गति देगा बजट – सत्यप्रकाश देवांगन

Advertisements

सक्ती

केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी 2026 को संसद में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। कर्तव्य भवन में प्रस्तुत यह बजट देश की आर्थिक विकास दर को तेज करने और उसकी निरंतरता बनाए रखने पर केंद्रित है। बजट में आम नागरिकों को आर्थिक विकास की प्रक्रिया में सशक्त भागीदार बनाने की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है।
बजट का प्रमुख उद्देश्य ‘सबका साथ–सबका विकास’ की भावना के अनुरूप संसाधनों, सुविधाओं और अवसरों तक सभी वर्गों की समान पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही क्षमता निर्माण, रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए भारत को समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया है। केंद्रीय बजट को लेकर जिले में भी व्यापक चर्चा देखने को मिली और विभिन्न वर्गों द्वारा अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की गईं।
इस अवसर पर जिले के प्रमुख व्यापारी  सत्यप्रकाश देवांगन ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की योजनाएं उद्योगों के विस्तार में सहायक होंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Advertisements


देवांगन ने यह भी कहा कि बजट में निम्न, मध्यम एवं उच्च वर्ग के बीच संतुलन बनाए रखने का सराहनीय प्रयास किया गया है। केंद्रीय बजट 2026 को ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें कृषि, उद्योग, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए दूरदर्शी पहल शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में स्थिरता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो देश के दीर्घकालीन और सतत विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। कुल मिलाकर यह बजट देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार और विकास के नए अवसर प्रदान करेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button