Advertisement Carousel
Blog

सशक्त एप के माध्यम से चोरी के वाहनों व होटल-ढाबों की सघन जांच

Ad

Advertisements

सशक्त एप के माध्यम से चोरी के वाहनों व होटल-ढाबों की सघन जांच
सक्ती।
पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल के नेतृत्व में थाना सक्ती क्षेत्र अंतर्गत अपराधों की रोकथाम एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी सक्ती एवं थाना स्टाफ द्वारा सशक्त एप के माध्यम से क्षेत्र में संचालित वाहनों की गहन जांच की गई। चोरी गए वाहनों से संबंधित उपलब्ध डाटा के आधार पर संदिग्ध वाहनों की पहचान कर उनकी विधिवत जांच की गई, जिससे वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
इसी क्रम में थाना क्षेत्र के होटल, ढाबा एवं लॉजों की भी सघन चेकिंग की गई। जांच के दौरान होटल एवं ढाबा संचालकों को आगंतुकों का संपूर्ण विवरण रजिस्टर में संधारित करने, पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लेने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

Advertisements
Advertisements


सक्ती पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान अपराधियों में भय उत्पन्न करने एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु भविष्य में भी इस प्रकार की सघन जांच एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button