Advertisement Carousel
Blog

मैट्रिमोनी वेबसाइट से डाटा चोरी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तारसक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे वसूलने का मामला

Ad

Advertisements

मैट्रिमोनी वेबसाइट से डाटा चोरी कर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी प्रोफाइल बनाकर पैसे वसूलने का मामला

Advertisements

सक्ती

थाना सक्ती पुलिस ने मैट्रिमोनी वेबसाइट से वर-वधू से संबंधित निजी जानकारी का दुरुपयोग कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के मामले में एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी द्वारा बायोडाटा, फोटो, पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर का छलपूर्वक उपयोग कर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे की मांग की जा रही थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण अपराध क्रमांक 32/2022, धारा 420, 34 भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज किया गया है। प्रार्थी द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2025 को थाना सक्ती में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके द्वारा संचालित “देवांगन रिश्ता मैट्रिमोनी वेबसाइट” से भिलाई स्थित “विवाह परिचय डॉट कॉम” नामक वेबसाइट के संचालक कन्हैया देवांगन, रमा देवांगन एवं अन्य आरोपियों द्वारा वर-वधू संबंधी रजिस्टर्ड बायोडाटा, फोटो, आईडी प्रूफ एवं मोबाइल नंबर छलपूर्वक प्राप्त कर अपने वेबसाइट पर प्रोफाइल तैयार की गई तथा संबंधित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर वेबसाइट से जुड़ने के नाम पर पैसों की मांग की गई।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सक्ती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी कन्हैया लाल देवांगन वर्ष 2019 से “विवाह परिचय डॉट कॉम” नामक मैट्रिमोनी वेबसाइट का संचालन कर रहा था और अपने साथियों के साथ एक राय होकर दिनांक 14 सितंबर 2021 एवं उसके बाद भी कई अवसरों पर सक्ती निवासी योगेश देवांगन की “देवांगन रिश्ता डॉट कॉम” वेबसाइट से वर-वधू से संबंधित डाटा ऑनलाइन माध्यमों से अवैध रूप से प्राप्त कर आर्थिक लाभ के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था।
प्रकरण के शीघ्र निराकरण हेतु पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। गवाहों के कथन, जप्ती, मेमोरेंडम एवं विवेचना से प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। अपराध अजमानतीय होने के कारण आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम कन्हैया लाल देवांगन, पिता स्वर्गीय सुखराम देवांगन, उम्र 36 वर्ष, निवासी 60/ई सड़कसोला, वार्ड क्रमांक 55, सेक्टर-02, थाना भट्ठी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) है। मामले के अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सक्ती निरीक्षक लखन लाल पटेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राम कुमार रात्रे, एंथोनी एक्का, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, आरक्षक जोगेश राठौर एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button