Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी टोकन को लेकर हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान, कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर भेजा जेल

Ad

Advertisements

धान खरीदी टोकन को लेकर हाई टेंशन टावर पर चढ़ा किसान, कोतवाली पुलिस ने रेस्क्यू कर भेजा जेल

Advertisements

जांजगीर-चांपा

धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से आक्रोशित एक व्यक्ति द्वारा हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुरक्षित रेस्क्यू कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कसौंदी, जांजगीर निवासी आरोपी अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल, उम्र 38 वर्ष, धान बिक्री का टोकन नहीं मिलने और धान नहीं बिकने से परेशान होकर अपने गांव के खेत में लगे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। आरोपी मौके पर गाली-गलौज करते हुए धान बिक्री का टोकन देने की मांग कर रहा था तथा मांग पूरी नहीं होने पर आत्महत्या करने और सभी को फंसाने की धमकी दे रहा था।
दिनांक 31 जनवरी 2026 को इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में सूचना प्राप्त होते ही जिले के पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी को सुरक्षित रेस्क्यू कर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
निर्देश के पश्चात थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को लगातार समझाइश दी गई, लेकिन आरोपी करीब तीन घंटे तक हाई टेंशन टावर पर चढ़ा रहा और उपस्थित पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ अश्लील गाली-गलौज करता रहा।

Advertisements


लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के पश्चात आरोपी को सुरक्षित नीचे उतारकर रेस्क्यू किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने धान बिक्री नहीं होने एवं टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी देकर अनावश्यक दबाव बनाना स्वीकार किया।
आरोपी के विरुद्ध लोक सेवक को क्षतिकारित करने की धमकी देना (धारा 224), लोक सेवक को विधि विरुद्ध कार्य करने हेतु विवश करना (धारा 226), सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज करना (धारा 296) एवं आत्महत्या की धमकी देकर भयभीत करना (धारा 308(4)) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी सिटी कोतवाली), सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर एवं नीतीश विश्वकर्मा का विशेष योगदान रहा।
पुलिस की इस संवेदनशील एवं साहसिक कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का स्पष्ट संदेश गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button