Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

युवती का शव लेकर परिजनों का सड़क पर प्रदर्शन आरोपियों को फांसी की सजा की मांग

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव

Advertisements

नवागढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाले मामले को लेकर शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों ने युवती का शव सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की।

Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय युवती का शव कीचड़ से लथपथ और अर्धनग्न अवस्था में मिला था, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मृतका की पहचान पूनम महंत, पिता विशंभर दास, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरा, नवागढ़ के रूप में हुई थी।
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मुख्य आरोपी सहित उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया था। बावजूद इसके, परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे नाराज होकर वे सड़क पर उतर आए।
प्रदर्शन के दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button