Advertisement Carousel
Blog

मंत्री खुशवंत साहेब आज जांजगीर प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने गिरौदपुरी के विकास को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Ad

Advertisements

जांजगीर चांपा जिले में कौशल विकास एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के मंत्री खुशवंत साहेब आज जांजगीर प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने गिरौदपुरी के विकास को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में गिरौदपुरी के लिए कुछ भी नहीं किया।

Advertisements

एंकर—- जांजगीर प्रवास के दौरान मंत्री खुशवंत साहेब ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पांच साल तक रही, लेकिन इस दौरान गिरौदपुरी के विकास के लिए एक ईंट तक नहीं रखी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज की उपेक्षा की और केवल राजनीति करती रही।मंत्री ने कहा कि गिरौदपुरी के विकास से जुड़े सभी बड़े कार्य भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुए हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने गिरौदपुरी के समग्र विकास के लिए एक स्पष्ट रोडमैप तैयार किया है, जिससे इस धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल को नई पहचान मिल सके।‌उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार ने गिरौदपुरी मेले की राशि को पहले की तुलना में दोगुना कर दिया है, ताकि मेले का आयोजन और अधिक भव्य रूप से किया जा सके।

मंत्री खुशवंत साहेब

“पांच साल तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन गिरौदपुरी के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने हमेशा अनुसूचित जाति समाज के उत्थान और गिरौदपुरी के विकास को प्राथमिकता दी है। आज हमारी सरकार के पास गिरौदपुरी के समग्र विकास का स्पष्ट रोडमैप है।”मंत्री खुशवंत साहेब ने दो टूक कहा कि भाजपा सरकार अनुसूचित जाति समाज के सम्मान, उत्थान और धार्मिक स्थलों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में गिरौदपुरी में और भी विकास कार्य किए जाएंगे। अब देखना होगा कि मंत्री के इन आरोपों पर कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button