Advertisement Carousel
Add
Blog

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तारथाना मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Ad

Advertisements

शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
थाना मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई, दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर

Advertisements

जांजगीर-चांपा
थाना मुलमुला पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 119, 296, 351(3), 115(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में

Advertisements


गोविंद टंडन, पिता वीरेंद्र टंडन, उम्र 25 वर्ष,
एवं युवराज गोयल, पिता स्व. धीरेंद्र कुमार गोयल, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुलमुला, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा शामिल हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लक्ष्मण कश्यप, निवासी त्रिमूर्ति चौक, मुलमुला से आरोपियों द्वारा दिनांक 24 जनवरी 2026 को शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए उसे चोट पहुंचाई। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना मुलमुला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में थाना मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक अनिल अजगले एवं आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button