Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत मेडिकल नशे पर अंकुश लगाने की दिशा में रीवा जोन पुलिस की एक और  कार्यवाही

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

ढाई महीने से फरार थाना ताला क्षेत्र के कुख्यात तस्कर रजनीश उर्फ सज्जन सिंह ने किया आत्मसमर्पण

पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन  अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत मेडिकल  नशे के अवैध कारोबारियों पर मैहर पुलिस का प्रहार लगातार जारी है।

इसी कड़ी में दिनांक 22.01.26 को करीब ढाई महीने से फरार चल रहे थाना ताला क्षेत्र के नशीली कफ सिरप के कुख्यात तस्कर रजनीश उर्फ सज्जन सिंह पिता रामायण प्रताप सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.) ने माननीय विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट सतना के समक्ष आत्मसमर्पण किया जिसे थाना ताला पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड मे लेकर पूछताछ की गयी। आरोपी के घर की तलाशी लेने पर कोरेक्स की 21 खाली शीशियां बरामद हुईं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक साक्ष्य जप्त किये गये, एवं आरोपी को पुनः न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी (1) रजनीश उर्फ सज्जन सिंह पिता रामायण प्रताप सिंह उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम करौंदी थाना ताला जिला मैहर (म.प्र.)

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button