Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी के अंतिम चरण में प्रशासन पूरी तरह अलर्टहर उपार्जन केंद्र पर पहुंचे जिला स्तरीय नोडल अधिकारी

Ad

Advertisements

अब जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की सीधी निगरानी में होगी धान खरीदी
कलेक्टर के सख्त निर्देश, अंतिम चरण में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Advertisements
Advertisements


सक्ती
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिले में जारी धान खरीदी को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है, जो उपार्जन केंद्र नोडल के साथ प्रत्यक्ष रूप से केंद्रों पर उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
जिला पंचायत सीईओ एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी श्री वासु जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये अधिकारी प्रतिदिन अपने-अपने केंद्रों में धान खरीदी कार्य संपादित कराएंगे तथा प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला पंचायत सीईओ कार्यालय को प्रेषित करेंगे।


कलेक्टर  तोपनो ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि धान खरीदी के इस अंतिम और संवेदनशील चरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या गैर-जिम्मेदाराना रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी है कि फर्जी टोकन, गलत प्रविष्टि, गुणवत्ता में अनदेखी या किसानों को परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध बिना किसी पूर्व सूचना के सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस सख्ती से धान खरीदी समितियों में हड़कंप की स्थिति है। जिला प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था किसान हितों की सुरक्षा और खरीदी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।
जारी आदेश के तहत जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें खरीदी अवधि तक नियमित रूप से केंद्रों पर उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे ईमानदारी, सजगता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button