Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

डांगा में तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा ग्रामीणों को किया जागरूक

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से अफजल अली

Advertisements

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरिया पत्थर शाह में स्थित प्राथमिक विद्यालय डांगा में तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल कमांडेंट देवानंद के निर्देशन विलेज मीटिंग का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

बता दें तृतीय वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बी समवाय डांगा द्वारा , तृतीय वाहिनी के देवानंद कमांडेंट के निर्देशन मे और चेतराम नेगी, सहायक कमांडेंट तथा इंस्पेक्टर दशरथ की निगरानी  व मुख्य आरक्षी विष्णु राम, आरक्षी विक्रम सैनी, हरिराम मीणा, आरक्षी महिला मधुबाला, अनीता, मनीषा गुप्ता एम. ममता कार्मिकों के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय डांगा में विलेज मीटिंग का आयोजन कराया गया जिसमें तकरीबन 75 ग्रामवासी सम्मिलित हुए। इस बैठक में ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री योजना, नशा मुक्ति, स्वच्छ भारत अभियान ,प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान, सीएपीएफ में महिलाओं की भर्ती प्रक्रिया एवं उनका योगदान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि विषयों पर आए हुए सभी लोगों को जागरूक किया गया। सशस्त्र सीमा बल के द्वारा रैली निकालकर सभी ग्रामीणों को अपने आस पास साफ सफाई रखने की भी अपील की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button