Advertisement Carousel
Blog

जिला पंचायत सीईओ ने बम्हनीडीह क्षेत्र में पीएम आवास कार्यों का किया निरीक्षणअप्रारंभ व अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण करने, 90 दिवस मजदूरी व आजीविका डबरी सुनिश्चित करने के निर्देश

Ad

Advertisements

जिला पंचायत सीईओ ने बम्हनीडीह क्षेत्र में पीएम आवास कार्यों का किया निरीक्षण
अप्रारंभ व अपूर्ण आवास शीघ्र पूर्ण करने, 90 दिवस मजदूरी व आजीविका डबरी सुनिश्चित करने के निर्देश

Advertisements

जांजगीर-चांपा

Advertisements

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मनरेगा के प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे ने जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर निर्माणाधीन एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत सोठीं एवं पिपरदा में अप्रारंभ एवं अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों की स्थिति का अवलोकन करते हुए सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवासों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग एवं सोख्ता गड्ढा अनिवार्य रूप से निर्माण कराने पर विशेष जोर दिया।


सीईओ  रावटे ने निर्माणाधीन आवासों की गुणवत्ता, प्रगति एवं मजदूरी भुगतान की जानकारी हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को 90 दिवस की अकुशल श्रमिक मजदूरी का लाभ अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित न रहे, बल्कि इससे जुड़े रोजगार एवं आजीविका के अवसर भी सुनिश्चित किए जाएं। मांग के अनुसार तकनीकी मापदंडों के अनुरूप आजीविका डबरी निर्माण कराकर हितग्राहियों की आय संवर्धन योजना प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही प्रत्येक माह की 7 तारीख को आयोजित रोजगार दिवस एवं आवास दिवस के अवसर पर क्यूआर कोड स्कैन के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत सीईओ सुश्री प्रज्ञा यादव सहित जनपद एवं ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button