Advertisement Carousel
Blog

यातायात पुलिस का लर्निंग लाइसेंस शिविर, HSRP व बीमा की भी सुविधा

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

यातायात पुलिस का लर्निंग लाइसेंस शिविर, HSRP व बीमा की भी सुविधा

Advertisements

यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आम नागरिकों की सुविधा के लिए लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में लर्निंग लाइसेंस के साथ-साथ हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) एवं वाहन बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।


भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 से 31 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस दौरान यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जिला पुलिस, परिवहन विभाग, नगर निगम, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संस्थाओं के समन्वय से किया जा रहा है।
इसी क्रम में 10 जनवरी को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट की अनिवार्यता एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही जिंगल के माध्यम से ट्रैफिक अपडेट का प्रसारण भी किया गया।
12 जनवरी से आगामी दिनों तक यातायात थाना परिसर, सत्यम चौक बिलासपुर में प्रातः 10 बजे से लर्निंग लाइसेंस, वाहन बीमा एवं HSRP बनवाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लर्निंग लाइसेंस हेतु आधार कार्ड, दसवीं की अंकसूची एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य होंगे।
इसके अतिरिक्त 12 जनवरी को लेफ्टिनेंट आशीष शर्मा के नेतृत्व में NCC एवं NSS के छात्र-छात्राओं द्वारा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर का लाभ उठाएं और सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button