Advertisement Carousel
Blog

धान खरीदी ने किसान जवाहरलाल को दिया भरोसे और आत्मनिर्भरता का संबलपरिवार की जरूरतें, शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च होगी धान विक्रय से मिली राशि

Ad

Advertisements

धान खरीदी ने किसान जवाहरलाल को दिया भरोसे और आत्मनिर्भरता का संबल
परिवार की जरूरतें, शिक्षा व स्वास्थ्य पर खर्च होगी धान विक्रय से मिली राशि

Advertisements

जांजगीर-चांपा
जिले में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की लगातार आवक बनी हुई है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन में लागू किसान-हितैषी नीतियों का सकारात्मक प्रभाव अब ज़मीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
इसी क्रम में जिले के किसान श्री जवाहरलाल राठौर ने उपार्जन केंद्र पेंड्री में 26.80 क्विंटल धान विक्रय किया। धान खरीदी की सरल, त्वरित एवं पारदर्शी प्रक्रिया से वे संतुष्ट नजर आए। उन्होंने बताया कि केंद्र में धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा, जिससे किसानों का भरोसा व्यवस्था पर और अधिक मजबूत हुआ है।
राठौर ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने परिवार की आवश्यकताओं, घर-गृहस्थी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा दैनिक जरूरतों की पूर्ति में करेंगे। यह आय न केवल उनकी वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि आगामी फसल चक्र की तैयारी में भी उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है और उनका भविष्य अधिक सुरक्षित बन रहा है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button