Advertisement Carousel
Blog

61 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

61 लाख रुपये से अधिक के अवैध मादक पदार्थों का नष्टीकरण

कार्रवाई, PIL कोटाडबरी प्लांट में किया गया विधिवत नष्ट

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जांजगीर–चांपा पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिवत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई 29 दिसंबर 2025 को जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर–चांपा के साथ समन्वय में संपन्न हुई।

Advertisements


पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से जप्त किए गए 115 किलो 452 ग्राम गांजा (कीमत लगभग 57 लाख 50 हजार रुपये), 35,833 नग नशीली टेबलेट (कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये) तथा 616 नग नशीली सिरप (कीमत 47 हजार 608 रुपये) को प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (PIL), कोटाडबरी चांपा के प्लांट स्थित भट्ठी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया गया।
बताया गया कि उक्त सभी मादक पदार्थों से संबंधित प्रकरणों का न्यायालयीन निराकरण हो चुका था, जिसके पश्चात नियमानुसार यह नष्टीकरण किया गया।
नष्टीकरण की इस प्रक्रिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीलिमा डीग्रस्कर, पर्यावरण संरक्षण अधिकारी (जूनियर वैज्ञानिक) डॉ. खेमचंद साहू, रक्षित निरीक्षक श्री प्रदीप जोशी, जिला अपराध शाखा के अधिकारी-कर्मचारी तथा प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड चांपा के प्रबंधन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जांजगीर–चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button