Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने मोहदी सीसी रोड निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Ad

सड़क निर्माण में गुणवत्ता में कमी पर ठेकेदार और सब इंजीनियर को दिया नोटिस

सारंगढ़–बिलाईगढ़,कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे द्वारा बरमकेला ब्लॉक का दौरा किया गया, जहां सरिया क्षेत्र के मोहदी बस्ती से लुकापारा लिंक रोड तक लगभग 3 किलोमीटर लंबाई में प्रगतिरत सीसी रोड निर्माण कार्य का अवलोकन करने पर गुणवत्ता में कमी पाया गया। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड में विभिन्न स्थानों पर दरार पाए गए। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने  गुणवत्ता में कमी पाए जाने के कारण संबंधित ठेकेदार एवं सब इंजीनियर को नोटिस जारी कराया है। कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में सभी को पूर्व में भी निर्देश दिए हैं कि शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button