Advertisement Carousel
Add
Blog

52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खिलाने वालों पर कोनी पुलिस का प्रहार

Ad

Advertisements

थाना – कोनी | जिला – बिलासपुर

Advertisements

ऑपरेशन “प्रहार” में कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 पत्ती जुआ खिलाते 3 आरोपी गिरफ्तार

52 पत्ती ताश से संगठित जुआ खिलाने वालों पर कोनी पुलिस का प्रहार

Advertisements

ऑपरेशन “प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई, 3 जुआरी गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के थाना कोनी क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन “प्रहार” के अंतर्गत की गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 593/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 एवं धारा 112 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक 15 दिसंबर 2025 को ग्राम पौंसरा खार में मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके पर आरोपी रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से संगठित रूप से जुआ खेलते और खिलाते हुए पाए गए।

रेड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 बंडल 52 पत्ती ताश, 01 नीले रंग का तिरपाल, नगद ₹27,020/-, 01 मोबाइल फोन एवं 10 मोटर सायकल जप्त की हैं। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत ₹5,37,020/- बताई गई है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में
प्रभात सिंह ठाकुर (27 वर्ष), निवासी पौंसरा,
सायबान अली (55 वर्ष), निवासी रतनपुर,
एवं रामजी केंवट (57 वर्ष), निवासी पौंसरा शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जुआ संचालन करना स्वीकार किया है। सभी आरोपियों को 15.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर 16.12.2025 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल (रा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में की गई।
पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक भावेश शेंडे ने किया।

इस सफल कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रमेश पटनायक, आरक्षक दुर्गेश यादव, अनुज जांगड़े, सोम भार्गव, राकेश खांडे एवं जितेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button