Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बिलाईगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

आरक्षक भर्ती परिणाम पर शिकायतें? जिला पुलिस ने हेल्पडेस्क शुरू किया!

Ad

दिनांक: 12/12/2025

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि आरक्षक भर्ती परिणाम से संबंधित शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान हेतु 12, 13 एवं 14 दिसंबर को जिला सारंगढ़, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है ।

हेल्पडेस्क दो शिफ्टों में कार्य करेगा:
1. प्रथम शिफ्ट – सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
इस शिफ्ट में हेल्पडेस्क द्वारा सभी शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त किए जाएंगे तथा संबंधित भर्ती समितियों से आवश्यक तथ्यों और जानकारी का संकलन किया जाएगा।
2. द्वितीय शिफ्ट – दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
इस शिफ्ट में प्राप्त जानकारी एवं प्रतिक्रियाएँ शिकायतकर्ताओं के साथ साझा की जाएंगी।

जिला पुलिस प्रशासन सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध करता है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित तिथियों एवं समय पर जिला मुख्यालय के हेल्पडेस्क में प्रस्तुत करें।

हम भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button