Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

तामासिंघा में 51.24 लाख के मिनी स्टेडियम निर्माण का भूमि पूजन, कौशल्या देवी साय रहीं मुख्य अतिथि

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

ग्राम पंचायत डोंडापानी के ग्राम तामासिंघा  में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य स्वीकृति राशि 51.24लाख रु के कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम दिनांक 09/12/2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय के अध्यक्षता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisements
Advertisements

जिसमें श्रीमती कौशल्या देवी साय ने इस कार्य को क्षेत्र में खेल के विकास एवं सुविधा हेतु बहुत बड़ी उपलब्धि बताया।
          तथा निर्माण कार्य से संबंधित सभी अधिकारी कर्मचारियों , कर्मियों को कार्य को पूरी  गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने को कहा।
श्रीमती सुशीला साय ने सभी ग्रामीणों,खिलाड़ियों,खेल प्रेमियों को इस कार्य के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इससे क्षेत्र वासियों, खिलाड़ियों को इस कार्य से अच्छा लाभ हो सकेगा।
इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, श्री बालेश्वर यादव जनपद पंचायत कुनकुरी उपाध्यक्ष, श्री अमित मिश्रा पार्षद नगर पंचायत कुनकुरी,राजकुमार गुप्ता मंडल अध्यक्ष कुनकुरी, सहित अनेक पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता , ग्रामीण जनता भारी संख्या में उपस्थित थे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button