Advertisement Carousel
राज्य

विदेश दौरे का बड़ा फायदा: जापान में तीसरे दिन भी पंजाब को ₹500 करोड़ के निवेश की सौगात

Ad

चंडीगढ़ 
जापान दौरे के तीसरे दिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फिर 500 करोड़ रुपए का निवेश सुरक्षित कर लिया है. समझौते के मुताबिक जापान की कंपनी आइची स्टील ने प्रदेश में वर्धमान स्पेशल स्टील्स के साथ सहयोग बढ़ाने का आश्वासन दिया है. दोनों कंपनियों के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समझौते पर हस्ताक्षर किए. मुख्यमंत्री ने इस समझौते को प्रदेश के विकास के लिए काफी अहम बताया है. उन्होंने कहा कि आइची स्टील कॉर्पोरेशन टोयोटा की स्टील शाखा के रूप में जाना जाता है.

Advertisements

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि आइची स्टील की वर्धमान में पहले से ही करीब 24.9 फीसदी हिस्सेदारी है. पंजाब के औद्योगिक परिवेश में भारत-जापान साझेदारी की मजबूती का प्रतीक है. यह स्टील कंपनी पंजाब में भविष्य की फैक्ट्री संचालन का अध्ययन करेगी, जिसमें लगभग 500 करोड़ रुपये के संभावित निवेश के लिए मूल्यांकन शामिल है.
 
आइची को पंजाब निवेशक सम्मेलन में बुलाया
मुख्यमंत्री मान ने आइची को 13-15 मार्च, 2026 को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, मोहाली में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में भाग लेने का न्योता भी दिया. भगवंत मान ने कहा कि यह सम्मेलन पंजाब के विकास को दर्शाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जापानी निवेशक इस सम्मेलन में बड़े पैमाने पर शामिल होंगे, जिससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को भारी बल मिलेगा.

Advertisements

भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करना और निवेशकों के लिए भरोसे का माहौल बनाना है. उन्होंने यह भी कहा कि जापान से हमारे संबंध पहले से ही मजबूत हैं. जापान की कई बड़ी कंपनियों ने पंजाब में अपना भरोसा जताया है. पंजाब सरकार प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं को उजागर कर रही है, सहयोग के नए क्षेत्रों की संभावनाएं तलाश रही है और जापानी उद्योग के साथ लंबे समय की साझेदारी को और गहरा कर रही है.

पंजाब एक कारोबार-अनुकूल राज्य
भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सबसे अधिक कारोबार-अनुकूल राज्यों में से एक है. भारत सरकार ने व्यापार सुधार कार्य योजना (बी.आर.ए.पी.) 2024 रैंकिंग में पंजाब को अग्रणी के रूप में मान्यता दी है. पंजाब का दृष्टिकोण साझेदारों और उद्योगों के साथ मिलकर काम करना, उनकी जरूरतों को समझना और सरकार की ओर से विकास को सुनिश्चित करना है.

 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button