Advertisement Carousel
Blog

15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त — अवैध कारोबार पर हसौद पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Advertisements

सक्ति

Advertisements

– 15 लीटर कच्ची शराब समेत आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन:– थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.)

“छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की करारी कार्रवाई एक बार फिर सामने आई है… सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में पुलिस ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त करते हुए उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटनास्थल पर अपनी एक्टिवा स्कूटी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था… लेकिन पुलिस की सटीक जांच और लगातार पीछा करने से आरोपी आखिरकार गिरफ्त में आ ही गया।”

Advertisements

“स्कूटी छोड़कर भागा शराब तस्कर… हसौद पुलिस की पकड़ में आया आरोपी”

हसौद पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

30 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 11 BG 3984 में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब का परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर हसौद पुलिस ने ग्राम चिस्दा, नवोदय स्कूल के पास मुख्य सड़क पर घेराबंदी की।

लेकिन पुलिस को दूर से देखकर चालक स्कूटी को रोड किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया।

मौके पर की गई जांच में स्कूटी से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई।

जप्त स्कूटी के नंबर के आधार पर जिला परिवहन कार्यालय जांजगीर से मालिक की जानकारी निकाली गई।

वाहन मालिक मुकेश कुमार बंजारे, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम ओड़काकन, थाना सरसीवा, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पाया गया।

प्रकरण में आरोपी को नोटिस देकर बयान लिया गया, जिसमें उसने स्वयं स्कूटी चलाकर शराब परिवहन करना स्वीकार किया।

आज, 02 दिसंबर 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजन को सूचना दी गई और आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 में भी धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

यह कार्रवाई निरीक्षक राजेश पटेल, थाना प्रभारी हसौद के नेतृत्व में की गई।

टीम में—
प्र.आर. परमानंद घृतलहरे,
आरक्षक घनश्याम पांडे,
कमलेश धारिया,
राजेश यादव,
संदीप कुमार नाग,
राजू खुंटे,
म.आर. गुरबारी दिनेश—
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

“हसौद पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने अवैध शराब कारोबारियों पर फिर एक बार कड़ा संदेश दिया है… कि कानून से भागना संभव नहीं। आगे भी ऐसे ही बड़े कदमों का सिलसिला जारी रहेगा। आगे बढ़ते हैं अगली खबर की ओर…”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button