Advertisement Carousel
Add
राज्य

सीए नरेश केजरीवाल के 15 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई, कई शहरों में छापेमारी

Ad

रांची
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह झारखंड के चर्चित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) के तहत बड़ी कार्रवाई की है. उनके रांची, मुंबई और सूरत के कुल 15 ठिकानों पर सुबह छह बजे से ईडी की टीमों ने एक साथ दबिश दी है. नरेश केजरीवाल कई प्रमुख राजनेताओं के वित्तीय मामलों को संभालते रहे हैं. विदेशों में अवैध रूप से धन निवेश और नियमों के उल्लंघन से जुड़े आरोपों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है.

Advertisements

ईडी की टीम रांची में चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित केजरीवाल के कार्यालय के अलावा उनके आवासीय परिसरों की भी तलाशी ले रही है. फेमा के तहत की गई झारखंड में ईडी की यह पहली छापेमारी बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की ओर से पूर्व में की गई छापेमारी में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा मिले थे. इन्हीं तथ्यों के आधार पर ईडी ने फेमा के तहत जांच प्रारंभ की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि केजरीवाल और उनसे जुड़े व्यक्तियों की ओर से दुबई और अमेरिका समेत कुछ अन्य देशों में धन का निवेश किया गया है. जांच अधिकारियों को विदेशों में किए गए निवेश से जुड़े लेनदेन, कंपनियों और बैंक खातों के बारे में अहम जानकारी मिली है.

Advertisements

ईडी का कहना है कि विदेशों में किए गए निवेश के दौरान निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया. प्रारंभिक जांच में कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जो फेमा के प्रावधानों के उल्लंघन की ओर संकेत करते हैं. इसी आधार पर मंगलवार को बहु-राज्यीय कार्रवाई की गई. तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, कंप्यूटर डेटा, विदेशी लेनदेन के कागजात और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button