Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

खीरी में 481 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, गूंजी खुशियों की शहनाई; सामूहिक विवाह बना यादगार पल

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

पगड़ी पहने पहुंचे अधिकारी-जनप्रतिनिधि, आशीर्वाद से महका मंडप, मां-बाप की दुआओं संग बेटियों की विदाई में छलके जज्बात

डीएम-सीडीओ ने जनप्रतिनिधियों संग गिफ्ट के साथ दिया आशीर्वाद, बरसाए फूल

खीरी में गूंजी सद्भाव की शहनाई, एक ही मंडप पर शादी और कुबूल हुआ निकाह

डीएस कॉलेज ग्राउंड में 391, निघासन में 90 बेटियों का हुआ ब्याह

Advertisements
Advertisements

लखीमपुर खीरी। डीएस कॉलेज ग्राउंड मंगलवार को ऐसे खुशियों में डूबा मानो 391 सपनों को एक साथ पंख मिल गए हों। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक ही मंडप में 391 जोड़ों ने सात फेरे लिए, निकाह पढ़ा, और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे व ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया और सभी जोड़ों को स्नेहिल आशीर्वाद दिया। इसके अलावा निघासन के वरदान पैलेस में भी 90 बेटियों का ब्याह हुआ।

पगड़ी पहने पहुँचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि; परंपरा, सम्मान, अपनापन का भावनात्मक संगम

कार्यक्रम का सबसे मनमोहक दृश्य तब देखने को मिला, जब डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी और सीडीओ अभिषेक कुमार पारंपरिक पगड़ी बांधे मंच पर पहुंचे। उनकी पगड़ी न सिर्फ सम्मान का प्रतीक बनी, बल्कि माहौल में रंग, गरिमा और अपनापन भी घोल गई। नवविवाहित जोड़ों ने भी मुस्कुराकर इस आत्मीयता का स्वागत किया। सभी अतिथियों ने हर जोड़े के पास जाकर बात की, नाम जाना, आशीर्वाद दिया और जीवन की नई शुरुआत के लिए उत्साह बढ़ाया। सरकार की ओर से प्रमाणपत्र और उपहार भी प्रदान किए गए।

डीएम ने अफसरों की टीम संग प्रत्येक जोडे को दिए जाने वाले उपहार की एक-एक सामग्री का स्वयं परीक्षण किया। उपहार की गुणवत्ता ठीक पाई गई। उन्होंने वितरित किए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी।

Advertisements

गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सीएम सामूहिक विवाह योजना वरदान : डीएम

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटियों के लिए सचमुच वरदान साबित हो रही है। उन्होंने इसे आनंद और खुशियों का अद्भुत अवसर बताते हुए कहा कि योजना के तहत दांपत्य जीवन की शुरुआत के लिए 60 हजार रुपये की राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में भेजी जा रही है।

डीएम ने कहा कि एक शादी में समय निकालना कठिन होता है, लेकिन आज का यह भव्य आयोजन ऐसा अवसर है, जहां जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मिलकर सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद दे रहे हैं। उन्होंने सभी नवयुगलों के सुखमय और समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

दहेज कुरीति पर निर्णायक प्रहार : विधायक योगेश वर्मा

विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि सीएम सामूहिक विवाह कार्यक्रम डबल इंजन सरकार का वह प्रभावी प्रयास है, जो सामाजिक कुरीतियों पर निर्णायक प्रहार करता है। दहेज की वजह से अनेक गरीब परिवार विवाह जैसे पवित्र संस्कार से वंचित रह जाते थे। यह आयोजन न केवल दहेज प्रथा के खिलाफ मजबूत संदेश देता है, बल्कि बाल विवाह जैसी बुराई को समाप्त करने की दिशा में भी एक अभिनव और प्रेरक कदम है।

माताओं की चिंता हुई दूर : विधायक

विधायक मंजू त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री की इस महत्वाकांक्षी योजना ने उन माताओं की चिंता दूर कर दी है, जो अपनी बेटियों के विवाह को लेकर आर्थिक संकट से जूझती थीं। योगी सरकार ने गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह की व्यवस्था के साथ-साथ हर घर में शौचालय बनवाकर बहू-बेटियों की गरिमा और सम्मान को नई ऊँचाई दी है।

डिस्प्ले ने खींची सबकी नजरें, फोल्डिंग बेड और बर्तन स्टैंड ने बढ़ाई चमक

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में धर्म सभा इंटर कॉलेज मैदान पर वर–वधु को दी जाने वाली सामग्री का विशेष डिस्प्ले सजाया गया, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। सरकार द्वारा अनुमन्य सामग्री के साथ ही
जिला प्रशासन की पहल पर दो फोल्डिंग बेड, और बर्तन स्टैंड भी नवदंपतियों को प्रदान किए गए। विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंच पर पहुंचकर सामग्री की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और व्यवस्था की सराहना की।

विदाई में छलके आंसू

सामूहिक विवाह के बाद जब विदाई की बेला आई तो परिजनों की आंखे छलक उठी। दुल्हन की रोती आंखे माता पिता से दूर जाने का दर्द बयां कर रही थी तो दूसरी ओर नया संसार बसाने के लिए माता पिता उन्हें आशीष भी दे रहे थे। विदाई के दौरान मंडप से सड़क तक खुशियों के आंसू छलकते रहे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button