Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

क्वार्टर फाइनल जीतकर सेमी फाइनल में पहुंचीं कुशीनगर पटरौना,और अमन स्पोर्टिंग क्लब

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही में चल रहें महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन क्वार्टर फाइनल के पहले दिन का पहला मैच टाइगर टाइटल्स गौतम स्पोर्टिंग क्लब और कुसी नगर पटरौना के मध्य खेला गया पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। सेकेंड हॉफ के बाद कुशीनगर के खिलाड़ी गजेन्द्र विष्ट ने51 वें मिनट में एक गोल मारकर अपनी टीम को 1/0 से जीत दिला दी।

Advertisements
Advertisements

दूसरा मैच अमन स्पोर्टिंग क्लब और संपूर्णानगर के मध्य खेला गया।पहले ही हॉफ में अमन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी ने गोल मारकर बढ़त बना ली उसके बाद पहले ही हॉफ में संपूर्णा नगर के खिलाड़ी ने गोल मारकर बराबरी कर ली।सेकंड हॉफ में अमन स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़ी ने एक दूसरा गोल मारकर अपनी टीम को जीत दिला दी इस प्रकार 2/1से अमन स्पोर्टिंग की टीम विजय रही।

Advertisements

इस दौरान विशिष्ट अतिथि प्रदीप पुरवार पूर्व चेयरमैन, उत्तम मिश्रा पूर्व चेयरमैन, समाज सेवी राजेश गुप्ता,पंकज सिंह, प्रेम पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख, अमरजीत सिंह भारतीय सेना, डॉ ए नू खान,डॉ एम आर सेठी, सतेंद्र पांडेय,प्रशांत पंथ, रमा शाह। सभासद नरेंद्र गुप्ता, प्रभात शुक्ला, शौकत अली, दीपक सक्सेना, अब्दुल हमीद, ध्रुव विश्वकर्मा, कमेंट्री के लिए मास्टर दिलशाद अपनी कमेंट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंगाही पुलिस प्रशासन भी स्टेडियम में उपस्थित रहती है। भारी संख्या में दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया। महामंत्री शिखर तिवारी ने बताया उनकी पूरी कमेटी सभी अतिथियों व दर्शकों का हार्दिक स्वागत व अभिनन्द करती है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button