Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

धान खरीदी तीन दिन शेष, सरकार से अब तक नहीं बनी सहमति

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

सरकार ने दिखाई सख्ती, समिति कर्मचारीयों ने कहें आर या पार कि लड़ाई

देवभोग न्यूज..छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2025/26 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 15 नवंबर से धान खरीदी कि तैयारी सहकारी समिति और ऑपरेटरों के हड़ताल कि वजह से पुरी तरह से ठप पड़ गई हैं। हड़ताली प्रबंधक और ऑपरेटर अपनी मांग को लेकर अड़े हुए हैं। वहीं राज्य शासन के द्वारा समितियों और ऑपरेटरों के खिलाफ कड़ा रूप अपनाते हुए कार्यवाही करने कि मंशा बना हुआ हैं।

Advertisements
Advertisements

वहीं सरकार के द्वारा समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष के माध्यम से सहकारी समिति के कर्मचारियों को  काम में वापस आने को नोटिस जारी कहनें को कहां गया हैं। वहीं आदेश का पालन नहीं होता देख सहकारिता सचिव के द्वारा प्रदेश के सभी संभायुक्त और जिला कलेक्टर को समितियों में प्रभारी प्रबन्धक न्युक्ति करने को कहां गया हैं। साथ ही समितियों के प्राधिकृत अध्यक्ष के माध्यम से शोकाज नोटिस जारी करने को कहां गया हैं। और हड़ताल से वापस नहीं लौटने वाले प्रबन्धक और ऑपरेटरों के खिलाफ अनुशासनात्मक  कार्यवाही करने कि चेतावानी भी दी गई हैं।

हड़ताल का दसवां दिन.. सहकारी समितियों और ऑपरेटरों के द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांग को लेकर दसवें दिन भी सरकार के खिलाफ डेट रहें वहीं इनके हड़ताल में रहने से किसानों का साल भर का प्रमुख त्यौहार धान खरीदी अधर में अटकी हुई हैं। हड़ताली कर्मचारी और सरकार के बिच अब तक टकराव कि स्थिति बनी हुई हैं, हालाकि सरकार के द्वारा इनके उच्च अधिकारियों से वार्तालाप चल रहीं हैं।
सहकारी समिति कि प्रमुख मांगो में वर्ष 2023/24  के सुखद कि भरपाई कि जाए, प्रत्येक समिती को तीन लाख रुपए प्रबधकीय अनुदान दिया जाए, ऑपरेटरों को नियमित कर 12 महिनें का वेतन दिया जाए और भर्तीयों में सहकारी समिति के कर्मचारी को प्राथमिकता दी जाए।

*किसानों को नहीं मिल रहें हैं टोकन न समितियों में तैयारी शुरु*.. टोकन तुम्हर हाथ मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन व्यवस्था कि गई है, जबकि शासन के द्वारा 9 नवम्बर से टोकन देने कि बात कहीं गई थी। टोकन तुम्हर हाथ ऐप नहीं खुलने से किसान परेशान हैं जबकि पूरे प्रदेश में धान कटाई जोरों शोरों से चल रहीं हैं।
ट्रायल रन भी अब तक नहीं.. धान खरीदी के लिए साफ्टवेयर व मड्यूल तैयार किया गया हैं सभी खरीदी केंद्रों में 11 नवम्बर को ट्रायल होना था ऐसे में 15 नवम्बर को धान खरीदी कि व्यवस्था पुरी तरह से चरमाई हुई हैं।

प्रति एकड़ 21 क्विटंल कि खरीदी… जिले में कुल 91163 किसान 113446.9259 हैक्टर में प्रति क्विटंल 3100 रुपए कि दर से धान बेंच पाएंगे। केंद्र द्वारा समर्थन मूल्य कि राशि का भुगतान किसानों को 6से 7 दिनों के भीतर किसानों के खाते में किया जायेगा।

कॉन्ग्रेस पार्टी का मिल रहा हैं समर्थन.. सहकारी समितियों के कर्मचारियों और ऑपरेटरों को कोंग्रेश का भी समर्थन मिल रहा हैं, महिला कॉन्ग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भी समर्थन करने पहुंची और इनकी मांगो को जायज ठहराया।

सभी व्यवस्था सुनिश्चित कि जा रहीं हैं।….
जिले में धान खरीदा के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित कि जा रहीं हैं , प्राधिकृत अध्यक्ष के माध्यम से समितियों के कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी किया जा रहा हैं, वैक्लपिक तौर पर वर्तमान में व्यवस्था कि जा रहीं हैं।

जिला पंजीयक अधिकारी गरियाबंद।

हमारी मांग जायज, जारी रहेगा हड़ताल..
हमारी मांग जायज है , जब तक सरकार हमारी मांगे पुरी नहीं करती हड़ताल जारी रहेगा , शासन हमारे साथ भेदभाव कर रहीं हैं।

प्रमोद यादव जिला सचिव गरियाबंद।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button