Advertisement Carousel
राज्य

तरनतारन में शुरुआती मतदान सुस्त, आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ीं

Ad

तरन तारन  
पंजाब की बहुचर्चित तरन तारन विधानसभा सीट पर मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जो शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।

Advertisements

यह उपचुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल सहित विपक्षी दल इस मौके पर जनसमर्थन बढ़ाने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति में जुटे हैं। तरन तारन सीट आम आदमी पार्टी विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद रिक्त हुई थी। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button