Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच हुए जिसमें शाइनिंग स्टार टीम वनानपारा की टीम ने मारी बाजी।

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही नगर पंचायत में चल रहें महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट के 102  वाँ वर्ष का दूसरे दिन का पहला मैच सोमवार को शाइनिंग स्टार क्लब सिंगाही और एफ .सी सिंगाही के मध्य खेला गया। जिसमें शाइनिंग स्टार टीम ने बाजी मारी। इस मैच के मुख्य अतिथि डॉक्टर धनीराम मौर्य तथा वरिष्ठ अतिथि पूर्व रेंजर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक कश्यप मौजूद रहें। इस मैच में हॉफ तक शाइनिंग स्टार क्लब सिंगाही और एफ.सी सिंगाही दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर पाई।

Advertisements
Advertisements

सेकंड हॉफ में शाइनिंग स्टार के सात नंबर के खिलाड़ी हुमेर अंसारी ने पराक्रम शाह के नेतृत्व में गोल मारकर अपनी टीम को 1/0 से जीत दिलाई। इस मैच के सेंटर रेफरी प्रदीप कुमार रहें। इसके बाद दूसरा मैच शाहजहांपुर और नानपारा के मध्य खेला गया जिसमें नानपारा के खिलाड़ी ने पांचवें मिनट में गोल मारकर अरशद ने बढ़त बना ली और 1/0 से नानपारा की टीम विजय रही।

Advertisements

इस मैच के सेंटर रेफरी धीरज पटेल रहे। सिंगाही नगर पंचायत में हो रहें महारानी सूरथ कुमारी पब्लिक स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था और बड़े ही शांति पूर्वक दर्शकों  ने मैच का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सिंगाही पुलिस मौके पर मौजूद रहीं।

इस दौरान महामंत्री शिखर तिवारी, कोषाध्यक्ष अमर गुप्ता, व जितेंद्र सिंह, सभासद ध्रुव दिवाकर, प्रभात शुक्ला, आशीष भंडारी, शौकत अली, ठाकुर दिनेश सिंह, पंकज सिंह, परमजीत सिंह पम्मी,डॉ एम आर सेठी ,डॉ ए नू खान, श्रवण कुमार पांडे, अब्दुल हमीद, ध्रुव विश्वकर्मा, कमेंट्री के लिए मास्टर दिलशाद ने अपनी कमेंट्री के साथ साथ शेयरों शायरी से दर्शकों का दिल जीत लिया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button