Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

राज्य महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी ने सुनी जनसुनवाई, दिए निस्तारण के निर्देश

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जनसुनवाई में आई 39 शिकायतें, दहेज व घरेलू हिंसा से सम्बन्धित मामलों की सबसे अधिक आई शिकायतें

लखीमपुर खीरी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने महिलाओं से जुड़ी शिकायतों की जनसुनवाई की। उन्होंने उपस्थित पीड़ित महिलाओं की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान 39 प्रकरण दर्ज हुए, जिसमें घरेलू हिंसा जमीनी विवाद, छेड़छाड़ के प्रकरण शामिल हैं। मामलों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये कि प्रकरणों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण जल्द से जल्द करके  कार्यवाही की जाए।

सदस्य, राज्य महिला आयोग सुजीता कुमारी ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत शासन प्रशासन नारी सम्मान तथा सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्ध है। आयोग का उद्देश्य है कि हर महिला को त्वरित न्याय मिल सके। जनसुनवाई कार्यक्रम में थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ प्रमोद रावत, सीडीपीओ कीर्ति सचान, असिस्टेंट प्रोफेसर महिला अस्पताल डॉ श्रीमती तनीषा गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बृजराज सिंह उपस्थित रहे।

फूलबेहड़ में नारी चौपाल, योजनाओं की दी जानकारी

सदस्य राज्य महिला आयोग सुजीता कुमारी ने ब्लॉक फूलबेहड़ में आयोजित नारी चौपाल में सहभागिता की गई, जहां ब्लॉक द्वारा संचालित आवास योजना, सीएम कन्या सुमंगला योजना, सीएम बाल सेवा योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना’ वन  स्टॉप सेंटर 1098 के बारे में जानकारी दी गई। सीडीपीओ ने संचालित पोषण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नारी चौपाल में बीडीओ फूलबेहड़ सुमित कुमार सिंह, कोऑर्डिनेटर पीएम कौशल विकास योजना रोहित त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि शामिल रहे।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button