Advertisement Carousel
Blog

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दूसरे दिन के भव्य कार्यक्रम में!आज का यह शुभ अवसर बना यादगार…

Ad

Advertisements

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दूसरे दिन के भव्य कार्यक्रम में!आज का यह शुभ अवसर बना यादगार…

Advertisements

जब प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक श्री सुनील सोनी ने अपनी मधुर और ऊर्जावान प्रस्तुति से पूरे राज्योत्सव मंच को झूमने पर मजबूर कर दिया!

Advertisements


सुनील सोनी जी ने एक के बाद एक लोकप्रिय छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी,जिन पर दर्शक देर तक थिरकते रहे, और पूरा मैदान तालियों की गूंज से भर गया।उनके सुरों की लय, वाद्य यंत्रों की मधुर संगति और जोश से भरे मंच ने इस शाम को बना दिया अविस्मरणीय!राज्योत्सव मंच पर आज शालेय छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को जीवंत कर दिया।
किसी ने गाया लोकगीत… तो किसी ने प्रस्तुत किया पारंपरिक नृत्य,


दर्शक झूम उठे, ताली बजाते रहे, और हर कोई गर्व से भर गया —
“हमर छत्तीसगढ़, हमर गौरव!”
कार्यक्रम  विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे —विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप,नगर पालिका अध्यक्ष  रेखा देवा गढ़ेवाल,पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,कलेक्टर जन्मेजय महोबे,
पुलिस अधीक्षक  विजय पांडेय,
जिला पंचायत सीईओ  रावटे,अपर कलेक्टर  ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर,
अपर कलेक्टर  आर. के. तम्बोली,
संयुक्त कलेक्टर  संदीप सिंह ठाकुर
सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।राज्योत्सव का यह दूसरा दिन बना लोकसंगीत और संस्कृति के रंगों से सराबोर,और दर्शकों ने छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू को फिर से महसूस किया। इस उमंग और उत्साह के साथ कल फिर मिलेंगे —राज्योत्सव 2025 के तीसरे दिन के आकर्षक कार्यक्रमों में!दोनों मिलकर:
जय जोहार छत्तीसगढ़!
राज्योत्सव अमर रहै!

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button