```html ```

जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मनोरा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए काला दिवस मनाकर किया गया प्रदर्शन

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से शैलेंद्र कुमार 

मनोरा, जशपुर। भारतीय लोकतंत्र की रक्षा एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में 8 अक्टूबर 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी, जशपुर द्वारा मनोरा में काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संवैधानिक अधिकारों तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।

प्रदर्शन में पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यू. डी. मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सागर, युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षसंजय पाठक , उपाध्यक्ष ताहिर अली, ईश्वर यादव, संजू भगत, महेंद्र अग्रवाल, कुलविंदर भाटिया, हीरू निकुंज, अंजना मिंज, रोशनी कुजूर, चंद्रप्रभा भगत, अरविंद साय, वाल्टर कुजूर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती, संविधान की गरिमा तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रदर्शन के माध्यम से लोकतंत्र में असहमति, शांतिपूर्ण विरोध और नागरिक अधिकारों के महत्व को रेखांकित किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक दायित्व है। कांग्रेस पार्टी जनहित, संविधान और लोकतांत्रिक परंपराओं के संरक्षण के लिए अपनी आवाज उठाती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी, जशपुर (छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *