Advertisement Carousel
राज्य

पंजाब में Registry प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानें क्या है नया नियम

मोहाली
पंजाब सरकार ने मोहाली जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में जमीन के कलेक्टर रेट्स में वृद्धि कर दी है, जिसके बाद आम जनता, किसानों और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हज़ारों लोग चिंतित हैं। अब रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया महंगी हो जाएगी।

Advertisements

इस मामले पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पटियाला ने कहा कि मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और अन्य क्षेत्रों में कलेक्टर रेट्स में कई बार बढ़ोतरी की जा चुकी है, जिसका असर संपत्ति की खरीद और बिक्री पर प्रतिकूल पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला न केवल आम लोगों पर बोझ डालेगा, बल्कि रियल एस्टेट उद्योग और छोटे निवेशकों के लिए भी नुकसानदायक साबित होगा।

Advertisements

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित की बजाय कुछ बड़े पूंजीपतियों के पक्ष में काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को गंभीरता से उठाएगी और सरकार से मांग करेगी कि वह कलेक्टर रेट्स की वृद्धि को तुरंत रद्द करे। उन्होंने कहा कि सरकार को छोटे व्यापारियों और आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रेट्स पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button