Advertisement Carousel
Add
मनोरंजन

हंसी के बाद अब दहशत! कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर फिर चली गोलियां, गैंगस्टर गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Ad

मुंबई 
कपिल शर्मा के “कॅप्स कैफे” पर एक बार फिर गोलीबारी हुई है। यह तीसरी बार है जब कॉमेडियन के कनाडा स्थित कैफे को निशाना बनाया गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू (नेपाली) ने गोलीबारी के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर हमले की जिम्मेदारी ली है।

Advertisements

तीन राउंड फायरिंग
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैफे पर कम से कम तीन राउंड गोलियां चलाई गई हैं। हालांकि किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोली चलने के कुछ पल बाद का दृश्य दिखाई दे रहा है। ऐसे में स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisements

सर्रे में है कैफे
कपिल का कैफे कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के सर्रे में है। यह कपिल का पहला कैफे है जिसके जरिए उन्होंने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है। बता दें कि जब कपिल ने अपने कैफे की ओपनिंग की अनाउंसमेंट की थी तब सभी सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी थी। लोग भी वहां जाने के बाद कैफे की तारीफ कर रहे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button