धर्मेंद्र की तबीयत पर सनी देओल का बयान, हेल्थ अपडेट हुआ सार्वजनिक
मुंबई बॉलीवुड इंडस्ट्री के हीमैन और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सोमवार को अचानक बतीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. धर्मेंद्र डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. उनका इलाज चल रहा है. धर्मेंद्र की सेहत को लेकर देशभर के लोग चिंता में हैं. हर कोई दिग्गज एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहा है. सनी देओल की टीम ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट सनी देओल की टीम ने अब धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर नया अपडेट दिया है. टीम का कहना है कि ट्रीटमेंट के बाद धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आ रहा है. वो रिकवर कर रहे हैं. मंगलवार की दोहपर सनी देओल की टीम ने ऑफिशियल बयान जारी करके कहा- सर (धर्मेंद्र) रिकवर कर रहे हैं और उन्हें दिए जा रहे ट्रीटमेंट पर रिस्पॉन्ड भी कर रहे हैं. उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ करिए. बेटे संग पिता धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे सनी देओल सनी देओल पिता से मिलने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे हैं. उनके साथ उनके बेटे करण देओल भी दिखाई दिए. दोनों काफी परेशान नजर आए. अस्पताल पहुंची ईशा देओल आज सुबह पिता का हेल्थ अपडेट देने के बाद ईशा देओल और हेमा मालिनी दोनों धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचीं. अस्पताल के बाहर ईशा और हेमा मालिनी का स्पॉट किया गया. उनके चेहरे पर उदासी नजर आई. इमोशनल हुए बॉबी देओल बॉबी देओल पिता धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं. गाड़ी में वो इमोशनल होते नजर आए. फैंस बॉबी को हिम्मत रखने की सलाह दे रहे हैं. बता दें कि धर्मेंद्र के घर के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर भी मुंबई पुलिस की टाइट सिक्योरिटी देखने को मिल रही है. धर्मेंद्र को क्या हुआ? 89 साल के धर्मेंद्र उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सोमवार (10 नवंबर) को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 10 दिन पहले भी वो हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे. एक्टर की सलामती को लेकर देशभर में दुआएं की जा रही हैं. शानदार रहा धर्मेंद्र का फिल्मी सफर धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के उन रोशन सितारों में से एक हैं, जिनकी चमक हमेशा बरकरार रहेगी. उन्होंने अपने कई दशकों के लंबे करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं. उनकी कई फिल्में एवरग्रीन साबित हुईं, जैसे शोले, सीता और गीता, धरम वीर. धर्मेंद्र की दमदार शख्सियत के साथ, उनकी एक्टिंग, उनकी डायलॉग डिलीवरी और उनके अंदाज ने हमेशा फैंस को अपना दीवाना बनाया. बच्चे, बूढ़े या फिर नौजवान…धर्मेंद्र हर उम्र के लोगों के दिल में उतर गए. उन्हें फैंस का हमेशा बेशुमार प्यार मिला है. धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार्स में से एक हैं. अमिताभ के नाती संग की आखिरी फिल्म फिल्मों के लिए उनके प्यार का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उम्र के आखिरी पड़ाव तक, वो एक्टिग में एक्टिव रहे. उनकी आखिरी फिल्म इक्कीस है, जिसमें उन्होंने अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा संग काम किया है. ये फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
रश्मिका मंदाना की द गर्लफ्रेंड की विजय ने की खूब तारीफ
मुंबई, फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। कई भाषाओं में रिलीज की गई फिल्म एक टॉक्सिक रिश्ते को दिखाती है। फिल्म की एक्टर विजय देवरकोंडा ने जमकर तारीफ की, जिससे खुश रश्मिका ने उन्हें एक प्यारा रिप्लाई किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विजय देवरकोंडा ने फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड की तारीफ में एक पोस्ट डाला था, जिसका जवाब देते हुए रश्मिका ने बहुत सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए। उन्होंने लिखा, ये शब्द बहुत ही पावरफुल हैं, ये मेरे लिए बहुत जरूरी हैं, हालांकि इतनी अच्छी बातों को पचाना मेरे लिए मुश्किल होगा, लेकिन बहुत अच्छी बात कही है आपने। ये फिल्म धीमी गति से जलने वाली कहानी है जो लंबे समय तक चलती रहेगी। उन्होंने आगे लिखा, विजय देवरकोंडा, आप शुरू से ही इस फिल्म का इनडायरेक्ट तरीके से हिस्सा रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि आपको इस फिल्म के लिए मुझ पर गर्व होगा। रश्मिका ने चार लाइनों के पोस्ट में चार बार हार्ट इमोजी पोस्ट किया है। दरअसल विजय देवरकोंडा ने फिल्म की तारीफ कर लिखा, मुझे पता है उन्होंने कुछ जबरदस्त बनाया है, कुछ खास बनाया है, कुछ ऐसा जिसे पचाना मुश्किल होगा। मुझे पता है कि सभी कलाकारों का अभिनय बेहतरीन है और हम पर्दे पर फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। आप सभी ने बहुत सारी मेहनत की है। ये पोस्ट इसलिए भी खास है, क्योंकि बीते साल से ही रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के डेटिंग की खबरें लगातार आ रही हैं। दोनों के वेकेशन पोस्ट भी सामने आ चुके हैं। खबरें तो यहां तक हैं कि दोनों स्टार्स बीते साल ही गुपचुप तरीके से सगाई कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल फरवरी में वे सात फेरों के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी 26 फरवरी, 2026 को राजस्थान के उदयपुर पैलेस में होने वाली है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
8 घंटे की वर्क शिफ्ट पर यामी गौतम ने रखे अपने विचार
मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस इमरान हाशमी और यामी गौतम की नई फिल्म हक सिनेमा घरों में रिलीज़ हो चुकी हैं। इस मौके पर डायरेक्टर सुपन वर्मा और एक्ट्रेस यामी ने फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की वर्क शिफ्ट को लेकर चल रही बातचीत पर चर्चा की। मातृत्व के महत्व पर ज़ोर देते हुए यामी ने कहा कि एक बार माँ बनने के बाद हमेशा माँ ही रहती है, उन्होंने एक्टर्स और फिल्ममेकर्स के बीच आपसी समझ की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया। हाल ही में यामी गौतम ने शेयर किया, सबसे पहले तो, एक बार माँ बनने के बाद हमेशा माँ ही रहती है। चाहे आप नौकरी करते हों या घर पर रहने वाले माता-पिता हों, हर माँ अनोखी होती है और अपने बच्चे के लिए सब कुछ करती है। एक माँ के लिए उसके बच्चे से ज़्यादा महत्वपूर्ण कोई नहीं होता। मेरे प्रोफेशन की बात करें तो, मैं अपनी स्क्रिप्ट कैसे चुनती हूँ, यह मेरी पर्सनल लाइफ से बिल्कुल अलग है। उन्होंने आगे बताया, हालांकि हम दूसरे प्रोफेशन की तरह एक टाइम लिमिट चाहते हैं, लेकिन हमारी इंडस्ट्री अलग तरह से काम करती है। इसमें लोकेशन, परमिशन और दूसरे एक्टर्स और टेक्नीशियन की भागीदारी जैसे कई फैक्टर होते हैं। इसलिए, टाइम लिमिट का विचार काफी सब्जेक्टिव है और यह एक एक्टर, एक प्रोड्यूसर और एक डायरेक्टर के बीच सहयोग और समझ पर निर्भर करता है। डायरेक्टर सुपन वर्मा ने यामी की टिप्पणियों पर कहा, यह एक लंबे समय से चला आ रहा मुद्दा है। कुछ एक्टर्स दिन में सिर्फ आठ घंटे, हफ्ते में पांच दिन काम करते हैं, और नाइट शूट से बचते हैं। यह व्यवस्था डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर द्वारा पहले से ही तय की जाती है। तो फिर जब कोई फीमेल एक्टर यह चिंता उठाती है तो यह समस्या क्यों बन जाती है? आखिरकार, हम सभी इंसान हैं जो मुश्किल हालात में कला का निर्माण कर रहे हैं और भावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं। इसलिए, अगर यह प्रोडक्शन की ज़रूरतों के हिसाब से है तो मुझे टाइम की कमी पर चर्चा करने में कोई दिक्कत नहीं दिखती।
फैंस के लिए चिंता की खबर: धर्मेंद्र की हालत नासाज़, अस्पताल में भर्ती
मुंबई फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं. वे वेंटिलेटर पर हैं. वे लगभग 90 साल के हैं. वे उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं. एक्टर के फैंस उन्हें लेकर चिंतित हो रहे हैं और उनकी बेहतर सेहत की कामना कर रहे हैं. सुपरस्टार की सेहत दिन-ब-दिन खराब हो रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें शुरुआत में नियमित जांच के लिए भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी उम्र संबंधी जटिलताओं के कारण परेशान बढ़ गई है. आज सुबह डॉक्टरों ने देखा कि धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. इसके बाद किसी भी जोखिम को टालते हुए उन्हें तुरंत आईसीयू वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया. हालांकि, अब धर्मेंद्र की टीम का कहना है कि वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और चिंता की कोई बात नहीं है. वह ठीक हो रहे हैं और ऐसी रिपोर्टें हमेशा की तरह अफवाहें हैं. परिवार का नहीं आया आधिकारिक बयान धर्मेंद्र फिलहाल इलाज पर रिएक्शन दे रहे हैं. धर्मेंद्र की तबीयत स्थिर रखने के लिए डॉक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रख रही है. सूत्रों से यह चिंताजनक जानकारी मिलने के बावजूद, धर्मेंद्र की तबीयत पर उनके परिवार या अस्पताल की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. 60 सालों से सिनेमा में सक्रिय धर्मेंद्र के फैंस उन्हें प्यार से ‘ही-मैन’ कहते हैं. वे छह दशकों से हिंदी सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र ने 1960 में ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ फिल्म से डेब्यू किया था. उन्होंने 1960 के दशक में ‘आई मिलन की बेला’, ‘फूल और पत्थर’ और ‘आए दिन बहार के’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता पाई थी. धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 1973 में आठ हिट फिल्में दीं और 1987 में धर्मेंद्र ने लगातार सात हिट फिल्में जो हिंदी सिनेमा के इतिहास में अब भी एक रिकॉर्ड है. उन्हें 2012 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था.
विशाल जेठवा ने मार्टिन स्कॉर्सेसी से ‘नमस्ते’ के साथ की मुलाकात
मुंबई, अभिनेता विशाल जेठवा के लिए न्यूयॉर्क में महान निर्देशक मार्टिन स्कॉर्सेसी से मुलाकात करना, किसी सपने से कम नहीं था, जब वे भारत की आधिकारिक ऑस्कर एंट्री होमबाउंड के अमेरिकी अभियान के लिए वहां मौजूद थे। यह मुलाकात होमबाउंड की एक खास स्क्रीनिंग में हुई, जो स्कॉर्सेसी के लिए आयोजित की गई थी। वे इस फिल्म के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म देखने के बाद स्कॉर्सेसी ने टीम के काम की सराहना की ।यह क्षण विशाल के लिए उनकी ज़िंदगी के सबसे यादगार दिनों में से एक बन गया। अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर साझा करते हुए विशाल ने लिखा, “द लिविंग लीजेंड खुद, मार्टिन स्कॉर्सेसी, जिन्होंने मुझे ‘नमस्ते’ करके अभिवादन किया! भगवान, मुझे अब तक यकीन नहीं होता कि यह तस्वीर सच में है। यह दिन मेरे लिए कितना बड़ा था, मैं कभी नहीं भूलूंगा-उनसे मिलने से पहले की घबराहट, उनके साथ बिताया समय, और यह जानकर मिली खुशी कि उन्होंने हमारी फिल्म देखी और उसे पसंद किया। सच में ऐसा लगता है जैसे मैं हर अभिनेता का सपना जी रहा हूं।” होमबाउंड में अपनी गहराई भरी अदाकारी के लिए प्रशंसा पा चुके विशाल के लिए यह मुलाकात सिर्फ करियर की एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक निजी प्रेरणादायक और मान्यता भरा पल था। इस अनुभव के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, “जब हमें पता चला कि हम लीजेंड मार्टिन स्कॉर्सेसी सर से मिलने वाले हैं, तब हमें लगा कि यह हमारे करियर का सबसे खास पल होगा। मेरे लिए यह बहुत अद्भुत है कि एक ही फिल्म ने मुझे इतने यादगार मौके दिए और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। जिस दिन उनसे मुलाकात तय हुई, हम थोड़े नर्वस थे। लेकिन जब हम उनसे मिले, तो वे बहुत शांत और सहज थे-मज़ाक कर रहे थे, अपनी फिल्मों और ज़िंदगी की बातें बता रहे थे। मैं उस पल को यादगार बनाना चाहता था, इसलिए मैंने उनसे एक फोटो के लिए कहा और उनसे ‘नमस्ते’ करने का अनुरोध किया-और उन्होंने बहुत प्यार से मान लिया। यह अनुभव बेहद खास था-उनके सामने होना, यह जानना कि उन्होंने हमारी फिल्म देखी, पसंद की और सराही।” ‘होमबाउंड’ की टीम ने अब आधिकारिक तौर पर अमेरिका में अपने ऑस्कर अभियान की शुरुआत कर दी है, जिसमें आने वाले हफ्तों में न्यूयॉर्क और लॉस एंजेलिस में कई स्क्रीनिंग्स और चर्चाएं आयोजित की जाएंगी।
महारानी-4 और दिल्ली क्राइम-3 में हुमा कुरैशी की परफॉर्मेंस देख राजकुमार राव बोले-मुझे तुम पर गर्व
मुंबई, ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ में अपने बेहतरीन अभिनय से सबका मनोरंजन करने वाले अभिनेता राजकुमार राव ने अपनी बेस्ट फ्रेंड और अभिनेत्री हुमा कुरैशी की खुलकर तारीफ की है। उन्होंने उनकी दोनों हालिया रिलीज सीरीज महारानी-4 और दिल्ली क्राइम-3 को धमाकेदार बताया है। राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर हुमा कुरैशी की सीरीज महारानी-4 का ट्रेलर शेयर किया है। उन्होंने ट्रेलर की तारीफ कर लिखा, “महारानी के सभी सीजन पहले से हटकर और जबरदस्त तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं और अब दिल्ली क्राइम-3 आ रही है। हुमा, तुमने अपने शानदार काम से सबको पीछे छोड़ दिया है। मुझे तुम पर गर्व है, मेरी दोस्त, ऐसे ही आगे बढ़ती जाओ।” बिहार की राजनीति पर बनी सीरीज महारानी-4, 7 नवंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर स्ट्रीम हो चुकी है और सीरीज को फैंस की तरफ से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स भी मिल रहा है। फिल्म को ऐसे वक्त रिलीज किया गया है, जब पहले से ही बिहार में चुनाव चल रहे हैं। इसके अलावा हुमा की दिल्ली क्राइम-3 भी 13 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में एक्ट्रेस ने निगेटिव रोल प्ले किया है, जो सिर्फ राज्य स्तर पर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानव तस्करी कर रही हैं। दोनों की सीरीज सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हैं। राजकुमार राव और हुमा कुरैशी ने एक साथ बहुत सारी फिल्मों में काम किया है। दोनों को ‘मोनिका-ओह मॉय डार्लिंग’, ‘मालिक’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर-2’ में साथ देखा गया था। राजकुमार राव को आखिरी बार ‘भूल चूक माफ’ और ‘मालिक’ फिल्म में देखा गया था। दोनों ही फिल्में पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं, जिसके बाद दोनों ही फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। साथ ही एक्टर को कुछ समय पहले ही फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें फिल्म ‘श्रीकांत’ के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड मिला था। राजकुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया था। उन्होंने लिखा था, “इस फिल्म के लिए मैंने बहुत मेहनत की और जब शाहरुख खान सर आपके प्रदर्शन के लिए इतने अच्छे शब्द कहते हैं, तो सब कुछ जादुई लगता है।”
श्रेया घोषाल कुछ खास करने वाली हैं, तैयारी का वीडियो किया शेयर
मुंबई, मशहूर प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल सोशल मीडिया पर अक्सर जिंदगी से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके खास जानकारी दी। श्रेया ने इंस्टाग्राम पर एक प्रैक्टिस वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रियाज कर रही हैं। उन्होंने लिखा, “मेरे प्रशंसक पहले से ही जानते हैं कि हम बहुत जल्द कुछ बड़ा लेकर आ रहे हैं। मैं इसे आप सबके साथ शेयर करने के लिए बेताब हूं, लेकिन फिलहाल, अभी हमारी तैयारियों की छोटी-मोटी झलकियां ही आपको दिखा सकती हूं।” श्रेया की पोस्ट देख फैंस उत्साहित हो गए और अब वे उस दिन का इंतजार कर रहे हैं। गायिका ने मनोरंजन जगत में कई हिट गाने दिए हैं, लेकिन यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी लगन और मेहनत से इतना बड़ा मुकाम हासिल किया। श्रेया ने करियर में 20 से ज्यादा भाषाओं में 3,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। शायद कम लोग ही जानते होंगे, लेकिन अमेरिका में 26 जून को ‘श्रेया घोषाल दिवस’ मनाया जाता है। गायिका ने संगीत सफर की शुरुआत साल 1996 में 12 साल की उम्र में की थी। उन्होंने ‘सारेगामा’ के चिल्ड्रन स्पेशल में कंटेस्टेंट के रूप में पहला कदम रखा था। उन्होंने अपनी गायिकी से ट्रॉफी जीती थी। उन्हें साल 2003 में फिल्म ‘देवदास’ के गाने ‘बैरी पिया’ में सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला और तब से वह भारतीय फिल्म उद्योग में सबसे लोकप्रिय और सफल गायिकाओं में से एक बन गई हैं। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और छह फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। श्रेया के निजी जीवन की बात करें तो उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय इंजीनियर हैं। शादी के बाद पति के साथ श्रेया मुंबई के सांताक्रुज स्थित शानदार अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं, जबकि उनके माता-पिता उनके भाई सौम्यदीप के साथ रहते हैं।
विदाई के वक्त अभिषेक कुमार बोले — खूबसूरत पलों की झोली लेकर जा रहा हूं
मुंबई, अभिनेता अभिषेक कुमार ने टीवी शो पति पत्नी और पंगा को अलविदा कह दिया है। अभिषेक कुमार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस शो के बारे में अपने विचार और भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा, मैं बहुत सारे खूबसूरत पल साथ लेकर जा रहा हूं। क्या ही शो था, सब लोग इतने प्यारे और इतने अच्छे थे कि क्या ही बताऊं। आखिरी दिन पर मेरा अलग लेवल का एक्साइटमेंट था और इमोशनल भी था। आप सभी ने इतना प्यार दिया हमारे शो को, उसके लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया, बस ऐसे ही अपना प्यार बनाए रखना, मिलते हैं जल्द। उनके इस पोस्ट पर अभिनेत्री हिना खान ने कमेंट किया, प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार मेरे बच्चे। वहीं, बालिका वधू फेम अविका गौर ने कमेंट में लिखा, मिल जल्दी। अभिषेक ने इस मौके पर होस्ट और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, मुनव्वर फारूकी और कई सेलिब्रिटी जोड़ों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इन जोड़ों में रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद, सुदेश लहरी और उनकी पत्नी ममता लहरी, हिना खान और रॉकी जायसवाल, अविका गौर और मिलिंद चांदवानी, और देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी शामिल थे। बता दें कि पति, पत्नी और पंगा का फिनाले 16 नवंबर को है। इस शो को लाफ्टर शेफ सीजन 3 रिप्लेस कर रहा है। अभिषेक कुमार की बात करें तो उनका असली नाम अभिषेक पांडे था, लेकिन जब उनके को-स्टार्स ने उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार से की तो उन्होंने अपना नाम बदलकर अभिषेक कुमार रख लिया। उन्होंने करियर की शुरुआत 2018 में एक म्यूजिक वीडियो ये प्यार नहीं तो क्या है से की थी। इसके बाद, उन्होंने साल 2021 में छोटे पर्दे के सीरियल उडारियां से डेब्यू किया। उडारियां में अमरीक सिंह विर्क के किरदार से उन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला। अभिनेता फिर बेकाबू सीरियल में नजर आए, जिसमें उन्होंने आदित्य रायचंद का नेगेटिव किरदार निभाया। वह बिग बॉस 17 के फाइनलिस्ट रहे। मालूम हो कि टीवी शो पति पत्नी और पंगा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। यह शो अपने मजेदार कॉन्सेप्ट और सेलिब्रिटी जोड़ों के बीच की नोक-झोंक और मस्ती के लिए जाना जाता है। शो का फिनाले करीब है। ऐसे में कलाकार और होस्ट्स सभी काफी इमोशनल हैं।
‘धुरंधर’ में अर्जुन रामपाल का पहला लुक आउट, रणवीर सिंह ने किया शेयर
मुंबई, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर से अर्जुन रामपाल का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म धुरंधर को लेकर चर्चा में हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बन रही फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही आने वाला है। इस बीच रणवीर सिंह ने अर्जुन रामपाल का एक शानदार लुक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है। अर्जुन रामपाल का ‘धुरंधर’ लुक फैंस के बीच चर्चा में है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अर्जुन रामपाल का दमदार लुक शेयर किया। इस पोस्ट के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, धुरंधर का ट्रेलर 12 नवंबर को 12.12 बजे आएगा। इस पोस्टर में अर्जुन रामपाल को इंटेंस लुक में देखा जा सकता है. जैकेट, चश्मे और इंटेंस लुक के साथ अर्जुन का यह किलर अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म धुरंधर 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
दिलजीत दोसांझ का कमाल! ऑस्ट्रेलियाई संसद ने किया सम्मानित, बने भारतीय संगीत के ग्लोबल आइकन
भारतीय संगीत जगत के चमकते सितारे और पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ ने इतिहास रच दिया है। उनके रिकॉर्डतोड़ ‘Aura Tour’ को ऑस्ट्रेलियन संसद के ऊपरी सदन सीनेट (Senate) में आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया। सीनेटर पॉल स्कार (Paul Scarr) ने संसद में खड़े होकर दिलजीत दोसांझ की सराहना की और कहा कि उन्होंने पंजाबी संगीत, संस्कृति और भारतीय पहचान को वैश्विक मंच पर अभूतपूर्व ऊंचाई दी है। उन्होंने कहा-“दिलजीत दोसांझ सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक दूत हैं जिन्होंने पंजाबी और भारतीय समुदाय को गर्व महसूस करवाया है।” ‘Aura Tour’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड दिलजीत दोसांझ पहले भारतीय कलाकार बन गए जिन्होंने सिडनी के CommBank स्टेडियम और मेलबर्न के AAMI पार्क जैसे विश्वस्तरीय स्टेडियमों में सोल्ड-आउट कॉन्सर्ट्स किए।मेलबर्न शो में 40,000 से अधिक दर्शक मौजूद थे।ऑस्ट्रेलिया के छह शहरों में उनके शो के 90,000 से अधिक टिकटें कुछ घंटों में बिक गईं।इन प्रदर्शनों ने यह साबित कर दिया कि भारतीय और पंजाबी संगीत अब वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। “हम सब एक हैं”- सिख सिद्धांत से प्रेरित संदेश हर मंच से दिलजीत ने “हम सब एक हैं” का संदेश दिया, जो सिख धर्म के मूल सिद्धांत ‘इक ओंकार’-सब एक हैं की भावना को दर्शाता है।उनकी यह सोच और सरलता ने न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि विदेशी दर्शकों को भी गहराई से प्रभावित किया। नस्लभेदी टिप्पणियों का शालीन जवाब टूर की सफलता के बीच दिलजीत को सोशल मीडिया पर कुछ नस्लभेदी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उन्हें “उबर ड्राइवर” और “7/11 कर्मचारी” कहकर नीचा दिखाने की कोशिश की। दिलजीत ने इन टिप्पणियों पर संयम से जवाब देते हुए कहा-“अगर ट्रक ड्राइवर न हों, तो आपके घर तक रोटी नहीं पहुंचेगी।”उनकी इस प्रतिक्रिया ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। ऑस्ट्रेलियन मंत्री ने मांगी माफी ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल अफेयर्स मंत्री जूलियन हिल ने सार्वजनिक रूप से दिलजीत से माफी मांगी और कहा-“ऐसी टिप्पणियां देश की बहुसांस्कृतिक भावना को ठेस पहुंचाती हैं। दिलजीत दोसांझ ने जिस गरिमा के साथ जवाब दिया, वह वास्तव में प्रेरणादायक है।” भारतीय संस्कृति का राजदूत दिलजीत दोसांझ ने कहा कि उनका यह टूर सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व से पेश करने का प्रयास है। “यह टूर सिर्फ मेरे फैंस के लिए नहीं, बल्कि भारत की संगीत परंपरा और हमारी पहचान को विश्व मंच पर मनाने के लिए है।”इससे पहले उनके ‘Dil-Luminati’ और ‘Born To Shine’ टूर ने लंदन, कनाडा और अमेरिका में भी रिकॉर्ड तोड़े थे। अब ‘Aura Tour’ ने ऑस्ट्रेलिया में नई मिसाल कायम की है।