```html ```

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में लोकतंत्र, राष्ट्रहित और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान पर दिया जोर

प्रबुद्ध जन सम्मेलन में लोकतंत्र, राष्ट्रहित और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान पर दिया जोर

एसआईआर प्रक्रिया और वोट चोरी के आरोपों पर मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश कुमार जैन ने रखे विचार, नारायण चंदेल ने भी किया संबोधित

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर, नैला में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, व्यवसायी, पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया।

सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. अवधेश कुमार जैन, प्रदेश संयोजक प्रशिक्षण विभाग एवं स्थायी आमंत्रित सदस्य, प्रदेश भाजपा ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण), वोट चोरी के आरोपों तथा विपक्षी दलों के राजनीतिक बयानों को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से एसआईआर की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, कांग्रेस शासनकाल में भी आठ बार यह प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है, लेकिन वर्तमान में इसी प्रक्रिया को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रम की स्थिति निर्मित की जा रही है।

 

डॉ. जैन ने जंतर-मंतर पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रिया पर अनावश्यक सवाल खड़े करने के बजाय उनकी विश्वसनीयता एवं मजबूती के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने एमएलसी चुनावों का उदाहरण देते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग और चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए भारत की राष्ट्रीय पहचान, सांस्कृतिक विरासत और अखंडता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारत केवल राज्यों का समूह नहीं, बल्कि साझा इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना से जुड़ा एक सशक्त राष्ट्र है। देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक व्यवस्था का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल ने भी संबोधित किया। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान को लेकर समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों को देशहित से जुड़े विषयों पर सजग रहना चाहिए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

प्रबुद्धजनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर किया सम्मान

सम्मेलन के दौरान जिला भाजपा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मनोज पांडे (प्रिंसिपल), मुकेश पांडे (अधिवक्ता), भरत टहलनी, प्रमोद सिंघानिया, जवाहर यादव (पूर्व सैनिक), अजय झाझड़िया, निलेश अग्रवाल, हितेंद्र राठौर, श्री धानुका एवं हनुमान राठौर सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित

कार्यक्रम के संयोजक गुलाब सिंह चंदेल एवं मनोज अग्रवाल रहे। इस अवसर पर रामदेव कुमावत, राजेंद्र वैष्णव, जिला भाजपाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, अमर सुल्तानिया, नंद चौधरी, नंदिनी रजवाड़े, आशुतोष गोस्वामी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी, मोहन यादव, हितेश यादव, उमा सोनी, प्रतिमा डहरे, मेघा यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, अनिल शर्मा, प्रदीप सोनी, अजीत गढ़वाल, उमेश राठौर, अमित यादव, समर्थ सिंह, विक्की, रामेश्वर, राजेंद्र पाण्डेय, योगेश राणा, गोलू, प्रदीप एवं गज्जू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

सम्मेलन का उद्देश्य प्रबुद्ध समाज को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रहित के विषयों पर जागरूक करना रहा।

DEEPAK YADAV

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • Blog
  • CM विष्णु देव साय
  • CMO CHHATTISGARH
  • Editor's Pick
  • Fashion
  • Health
  • Main Stories
  • National
  • PM Modi
  • Popular
  • Recommended
  • Sports
  • Tech
  • Travel
  • अपराध
  • अंबिकापुर
  • आज का मौसम
  • इंडिया
  • उत्तर प्रदेश
  • कांग्रेस
  • कानपुर
  • कोरबा
  • कोसीर
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेल
  • गरियाबंद
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छुरिया
  • जशपुर नगर
  • जांजगीर-चांपा
  • दंतेवाड़ा
  • देश
  • धमतरी
  • धर्म
  • नई दिल्ली
  • नारायणपुर
  • न्यूज
  • पुलिस
  • प्रधानमंत्री न्यूज
  • बड़ी खबर
  • बरमकेला
  • बलरामपुर
  • बलौदा बाजार
  • बलौदाबाजार-भाटापारा
  • बिज़नेस
  • बिलाईगढ़
  • बिलासपुर
  • बीजापुर
  • भटगांव
  • भाजपा
  • भारत
  • भोपाल मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महासमुंद
  • मैहर
  • राजनांदगांव
  • राजनीति
  • राज्य
  • रायगढ़
  • रायपुर
  • लखीमपुर खीरी
  • लाइफ स्टाइल
  • विदेश
  • व्यापार
  • शक्ति
  • शिक्षा
  • सक्ति
  • सड़क हादसा
  • सतना
  • सरगुजा
  • सरगुजा अंबिकापुर
  • सरसींवा
  • सरसीवां
  • सरायपाली
  • सरिया
  • सामाजिक
  • सारंगढ़
  • सारंगढ़ - बिलाईगढ़
  • सीएम विष्णु देव साय
  • सीधी मध्य प्रदेश
  • स्वास्थ्य
  • स्वास्थ्य विभाग