Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

Ad

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही थाना महिला शक्ति टीम ने मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा, ग्राम खैरीगढ़ में महिलाओं/बालिकाओं को किया जागरूक।

Advertisements
Advertisements

बता दें पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल मार्गदर्शन में एवं थानाध्यक्ष सिंगाही के नेतृत्व में थाना सिंगाही की महिला शक्ति टीम द्वारा, ग्राम खैरीगढ़ में मिशन शक्ति अभियान चलाकर महिलाओं बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, सम्मान व बच्चो की सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूक करते हुये

Advertisements

अपराधों से उनकी सुरक्षा और उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमुख कानूनो एंव गरिमा के विरूद्ध प्रमुख अपराधों का जानकारी देते हुये विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं महिला हिंसा से सम्बन्धित तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button