Advertisement Carousel
Blog

कुनकुरी दशहरा मैदान में बवाल: अनुमति से पहले रावण दहन, पंकज व नीरज अग्रवाल पर FIR

Chaos at Kunkuri Dussehra ground: Ravana burnt before permission, FIR against Pankaj and Neeraj Agarwal

Ad

कुनकुरी व्यावसायी पंकज अग्रवाल पिता मुरारी लाल अग्रवाल के दशहरा मैदान कुनकुरी में सनातन धर्म समिति के द्वारा बनाए गए रावण को मुख्य अतिथि के पहुंचने एवं राम लक्ष्मण के पहुंचने के पूर्व प्रथा का उल्लंघन करते हुए रावण समिति के अनुमति के बिना जलाने एवं विवाद उत्पन्न करने व सामाजिक सोहार्द बिगड़ने, लड़ाई झगड़ा गाली गलौज मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के अपराध कार्य करने एवं जन सुरक्षा को ताक पर रखने की धाराओं के अंतर्गत थाना कुनकुरी में रावण समिति के सदस्यों की शिकायत पर अपराध पंजीकृत किया गया है।

Advertisements

 पंकज अग्रवाल एवं उसके बड़े भाई नीरज अग्रवाल के ऊपर BNS 296 315 (2) 351 (2) 300,3(5) के अंतर्गत विभिन्न आपराधिक धाराओं में अपराध पंजीकृत कर दिया गया है l जैसे ही पंकज अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल को पता चला कि उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में थाना कुनकुरी में एफआईआर दर्ज हो गई है तब से पंकज अग्रवाल एवं उसका भाई नीरज अग्रवाल दोनों फरार चल रहे हैं l थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया 2 अक्टूबर 2025 दशहरा के दिन खेल मैदान कुनकुरी में रावण दहन के कार्यक्रम में अव्यवस्था फैलाने एवं रावण को मुख्य अतिथि के निर्धारित समय से पहुंचने के पहले दबंगई दिखाते हुए समिति की अनुमति के बिना जला देने एवं मारपीट की घटना कि लिखित शिकायत समिति से प्राप्त हुई है।

उस पर जांच करते हुए भारतीय न्याय संहिता कि विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपीयों की पता तलाशी एवं गिरफ्तारी की प्रक्रिया जा रही हैl सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक हेडा ने बताया कि रावण दहन में समिति के आयोजन को असफल करने एवं जन सुरक्षा को खतरे में डालने वाले पंकज अग्रवाल को मौके पर भी समझाया गया, परंतु उसके द्वारा मुझे भी गली गलोच एवं मारपीट धक्का मुखी की गईl तब भी समिति ने कोई कार्रवाई नहीं चाहिए थी।

लेकिन पंकज अग्रवाल द्वारा सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर खुद के द्वारा की गई गुंडागर्दी की रील बनाकर एक डायलॉग अपलोड किया गया है कि मुझे ना पैसे की परवाह है और ना पावर का खौफ इस बात से कुनकुरी नगर के युवा एवं समिति के सदस्यों में आक्रोश उत्पन्न हो गया,और सनातन धर्म दुर्गा पूजा समिति के रावण दशहरा समिति के सभी सदस्यों ने थाने कुनकुरी में जाकर पंकज अग्रवाल के खिलाफ लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की हैl हमारा उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो उसको रोकना है, एवं सनातन एवं धार्मिक कार्यों में बधा करित करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह संदेश पहुंचाना है कि भूल की माफी है,पर अपराध के लिए तो दंड ही मिलना चाहिए।

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button