Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरगुजा अंबिकापुर

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Ad

सरगुजा अंबिकापुर से रियाज हुसैन कि रिपोर्ट

अम्बिकापुर। कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष कार्यकारिणी श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन तथा जिला पंचायत सीईओ एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में सोमवार को जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements
Advertisements

जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण सरगुजा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक एम सिद्दीकी ने कहा कि लोगों को साक्षरता के महत्व के बारे में जागरूक करने और व्यक्तियों, समुदायों और समाज के विकास में साक्षरता की महत्ता को बताने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। डीपीओ साक्षरता श्री गिरीश गुप्ता ने बताया कि उच्च साक्षरता दर बेहतर आर्थिक प्रदर्शन, कम असमानता और अधिक सामाजिक सामंजस्य से जुड़ी होती है, जिससे एक मजबूत समाज का निर्माण होता है।

Advertisements

इस दौरान जेडी श्री प्रभात कुमार ने भी साक्षरता के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, स्पीच प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं स्वयंसेवी शिक्षकों  व साक्षरता सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button