Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कार ने मोटर साइकिल सवार एक युवक को मारी जोर डर टक्कर।

Ad

ब्रेकिंग/सारंगढ़

Advertisements

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम बरभाठा के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को संभालते हुए 112 की मदद से सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका प्राथमिक इलाज जारी है। युवक के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी चालक और वाहन की पहचान में जुटी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मार्ग पर गति सीमा नियंत्रण और ट्रैफिक निगरानी की व्यवस्था की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button