Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सीएम ने बुलाई आपात कैबिनेट बैठक, अमित शाह के दौरे और शहीद ASP की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति पर होगा फैसला

Ad

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी छत्तीसगढ़ दौरे और कोंटा नक्सली हमले में शहीद एएसपी आकाश गिरिपुंजे की पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति देने के प्रस्ताव पर अहम निर्णय लिया जा सकता है।

Advertisements

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन का कहर: 36 की मौत, सिक्किम में हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Advertisements

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 जून से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। इस दौरान वे शहीद अधिकारी आकाश गिरिपुंजे के निवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करेंगे और उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश सौंप सकते हैं।

इसके अलावा, अमित शाह बीजापुर भी जाएंगे, जहां वे नक्सल ऑपरेशन में तैनात सुरक्षाबलों से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाएंगे। कैबिनेट बैठक में विधानसभा के आगामी मानसून सत्र की तिथियां तय किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button