Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

बेटे के जन्मदिन पर मां की हत्या, बालोद में दिल दहला देने वाली वारदात – बहू से चल रही पूछताछ

Ad

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां बेटे के जन्मदिन के दिन ही उसकी मां की हत्या कर दी गई। यह वारदात बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा की है। मृतका की पहचान 65 वर्षीय गीता बाई देवांगन के रूप में हुई है।

Advertisements

जानकारी के अनुसार, गीता बाई का बेटा टुकेन्द्र देवांगन, जो कृषि दुकान संचालक है, अपने दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम में जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी मां की हत्या हो गई है। खबर मिलते ही वह तुरंत बालोद के लिए रवाना हुआ।

Advertisements

ऑटो चालक से चाकू की नोक पर मोबाइल और नकदी लूटी, बदमाशों ने की मारपीट, वारदात के बाद फरार

घटना की सूचना पर बालोद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा गया है, जहां बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

घटना के समय घर में बहू अकेली थी, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button