Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया में रानी अहिल्याबाई होलकर जी की तीन सौ वी जयंती मनाई गई

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया में भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज तिकुनिया खीरी  में रानी अहिल्याबाई होलकर जी की तीन सौ वी जयंती मनाई गई जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेर्तत्व द्वारा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनू अग्रवाल जिलाकार्यसमित सदस्य भाजपा लखीमपुर खीरी ने की। सोनू अग्रवाल ने रानी अहिल्याबाई होल्कर जी के बारे में विद्यालय में मौजूद छात्र छात्राओं को बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर जी 31 माई 1725 -13 अगस्त 1795 मराठा साम्राज्य के मालवा क्षेत्र की रानी जो अपनी बुद्धिमत्ता नेतृत्व क्षमता और धार्मिकता के लिए जानी जाती थी। प्रारंभिक जीवन और शिक्षा अहिल्याबाई का जन्म 31 माई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चोंडी गांव में हुआ था। हालांकि उसे समय महिलाओं को शिक्षित नहीं किया जाता था अहिल्याबाई को उनके पिता ने पढ़ना और लिखना सिखाया। विवाह और शुरुआती जीवन अहिल्याबाई का विवाह मल्हार राव होलकर के पुत्र खंडोजी होलकर से हुआ था जो एक मराठा सेनापति थे खंडोजी की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई ने अपने राज्य को संभालने के लिए कठिन संघर्ष किया। शासनकाल 1767 में मल्हार राव होलकर की मृत्यु के बाद अहिल्याबाई को मालवा राज की रानी घोषित किया गया उन्होंने एक कुशल शासक के रूप में अपने राज्य की रक्षा की व्यापार और उद्योग को बढ़ावा दिया और लोगों को भलाई के लिए कई काम किया उन्होंने विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्य को बढ़ावा दिया। इस कार्यक्रम का संचालन शत्रुंजय शुक्ला ने किया इस अवसर पर सोनू अग्रवाल जिलाकार्यसमित सदस्य भाजपा लखीमपुर खीरी। विद्यायल के प्रधानाचार्य बचन लाल, अध्यापक अजय मित्तल, राजीव मिश्रा, विवेक कुमार, अनिल श्रीवास्तव, ललिता यादव, नूतन मिश्रा,जिलाकार्यसमित सदस्य किशन महावर, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री सुदर्शन जैन, धीरज मित्तल, दिनेश जैन सहित विद्यालय की मातृशक्ति एवम समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button