```html ```

नप अध्यक्ष विनयशील ने श्रम को दिया सम्मान

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

विश्व श्रमिक दिवस के दिन अध्यक्ष विनयशील द्वारा कुनकुरी नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी और सफाई कर्मी भाइयों का गमछा पहना कर सम्मान किया गया।

अध्यक्ष ने बताया की श्रमिक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा श्रमिको के सम्मान में बोरे बासी तिहार की शुरुवात की गई थी। इस दिन राज्य में नेता अधिकारी सभी मिलकर बोरे बासी खाते हुए श्रमिक परम्परा और भोजन को सम्मान देते थे।

इस तारतम्य में कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष ने अतिशय होटल में नगर के स्वच्छता दीदी और सफाई कर्मियों के साथ बोरे बासी का आम की चटनी के साथ भोजन किया।

अध्यक्ष विनयशील ने बताया कि नगर क्षेत्र को साफ़ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी जिन लोगों के कंधों पर है उनसे बैठकर बातचीत करना दोनों पक्षों के लिए लाभदायक्त रहा ।मैंने उनकी समस्याएँ सुनी और समाधान करने का वड़ा किया ।

इस आयोजन से नगर पंचायत के कुनकुरी के सभी कर्मी खुश थे और उन्होंने कुनकुरी में इस नए पहल के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्यक्ष सहित नगर के सभी पार्षदों को धन्यवाद किया।

सम्मान कार्यक्रम में पूर्व विधायक यूडी मिंज , जिलाध्यक्ष सागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष S इलियास, महामन्त्री दिलीप जैन, उपाध्यक्ष दीपक भाई, पार्षद मुक्ति मिंज , नील कुजूर, मुकेश नायक, IT सेल जिला अध्यक्ष नीरज पारीक, यूथ जिला महासचिव जयंत लकड़ा , छाया पार्षद मोनू अग्रवाल, IT महामंत्री इरफान द्वारा भी सभी कर्मियों का गमछा पहनाकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *