Advertisement Carousel
Add
CMO CHHATTISGARH

दिल्ली में वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ मुस्लिम संगठनों का प्रदर्शन आज

Ad

नई दिल्ली नए वक्फ कानून के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) आज मंगलवार को दिल्ली में प्रदर्शन करेगा। ‘वक्फ बचाव अभियान’ के तहत दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘तहफ्फुज-ए-औकाफ कारवां’ (वक्फ की हिफाजत) नाम से आयोजन हो रहा है।

Advertisements

15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ बिक्री करने वाले  आरोपी को किया गिरफ्तार थाना सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Advertisements

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इसमें जमात-ए-इस्लामी हिंद जैसे कई बड़े मुस्लिम संगठनों के अध्यक्ष और प्रतिनिधि जुटेंगे। वहीं, विपक्ष के नेता असदुद्दीन ओवैसी, RJD सांसद मनोज झा, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी भी शामिल हो सकते हैं।

AIMPLB के ‘वक्फ बचाव अभियान’ का पहला फेज 11 अप्रैल से शुरू हुआ, जो 7 जुलाई यानी 87 दिन तक चलेगा। इसमें वक्फ कानून के विरोध में 1 करोड़ हस्ताक्षर कराए जाएंगे, जो PM मोदी को भेजे जाएंगे। इसके बाद अगले फेज की रणनीति तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button