Advertisement Carousel
Add
Blog

सिनेमा हॉल में चाकू दिखाकर कर्मचारी को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सिनेमा हॉल में चाकू दिखाकर कर्मचारी को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

Advertisements


शिकायत के चंद घंटों के भीतर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू बरामद
जांजगीर-चांपा। सिनेमा हॉल में शराब की बोतल फोड़ने से मना करने पर कर्मचारी से गाली-गलौज, मारपीट और चाकू से हमला करने की धमकी देने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायत के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू भी बरामद किया है।

Advertisements


पुलिस के अनुसार, बी.डी. महंत मोहल्ला निवासी आयुष बजाज ने थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे वह सिनेमा हॉल में मौजूद था। इसी दौरान जांजगीर निवासी अनिकेत राठौर (21) सिनेमा हॉल के अंदर आया और वॉशरूम के पास अपने पास रखी शराब की बोतल फोड़ दी।


सिनेमा हॉल कर्मचारी द्वारा ऐसा करने से मना करने पर आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कमर में रखा चाकू निकाल लिया और कर्मचारी पर हमला करने के लिए दौड़ा। बीच-बचाव करने पर प्रार्थी के साथ भी गाली-गलौज की गई।
शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 684/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां वह मिल गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना स्वीकार किए जाने के बाद उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी अनिकेत राठौर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, तोरन डहरिया और दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button