Advertisement Carousel
Blog

महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभालें : लीलाधर सुल्तानिया

Advertisements

महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएँ और देश की जिम्मेदारी संभालें : लीलाधर सुल्तानिया

Advertisements


नैला-जांजगीर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नैला में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन, ध्वजारोहण एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि वीणापाणि शिक्षण समिति, नैला के संस्थापक सदस्य एवं प्रसिद्ध उद्यमी श्री लीलाधर सुल्तानिया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संतोष उपाध्याय, श्री ऋषि टहलानी, श्री कैलाश बसईवाल, श्री गोविन्दराम सोनी, श्री अनुराग त्रिपाठी एवं श्री संस्कार त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सावित्री उपाध्याय को आचार्य दैनंदिनी में सर्वाधिक लेखन तथा नंदकुमारी राठौर को 14 नवीन प्रवेश कराने के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय के सुव्यवस्थित संचालन एवं नवीन प्रवेश के लिए उत्कृष्ट योजना बनाने पर प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा का भी सम्मान किया गया। विज्ञान मेले के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements


विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य, कविता पाठ, हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण तथा देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्य अतिथि श्री लीलाधर सुल्तानिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की सीख दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छी पुस्तकें एवं समाचार-पत्र पढ़ने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने और बड़ों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी महाराज एवं महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर मंत्री ABVP श्री अनुराग त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज, देश, पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को स्वयं से यह सवाल करना चाहिए कि वह देश और समाज के लिए क्या कर सकता है।
समारोह के अंत में भारत माता की जय, जय हिंद और वंदे मातरम् के जयघोष से विद्यालय परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में समिति सदस्यगण, आचार्य बंधु-भगिनी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन “जय हिंद, वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button