Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़बिलाईगढ़भटगांवसरसींवासरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

बानीखार में चाकू लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

सलिहा: थाना सलिहा पुलिस ने बानीखार गांव में चाकू लहराकर एक युवती को धमकाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बानीखार निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त 2026 को राजादेवरी निवासी 23 वर्षीय आरीफ खान उर्फ राजा उसकी भांजी पर जबरन विवाह का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने हाथ में चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
Advertisements
शिकायत के आधार पर थाना सलिहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। बरामदगी के बाद मामले में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ विजय कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अभियान में थाना सलिहा के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button